MC Exclusive : मनीकंट्रोल को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक कुमार मंगलम बिड़ला के लीडरशिप वाला आदित्य बिड़ला ग्रुप,बाइंडिंग बिड्स जमा होने के बाद, शेल पीएलसी(Shell Plc)के भारतीय रिन्यूएबल एनर्जी सब्सिडियरी स्प्रिंग एनर्जी (Sprng Energy) को खरीदने की दौड़ में सबसे आगे निकल गया है। यह डील 1.7 अरब डॉलर में हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक KKR, एक्टिस, NIIF और टेमासेक कंसोर्शियम भी इस डील की रेस में थे।
आदित्य बिड़ला रिन्यूएबल्स,बिड़ला ग्रुप का क्लीन एनर्जी प्लेटफॉर्म है जो लिस्टेड पैरेंट कंपनी ग्रासिम इंडस्ट्रीज के तहत आता है। इसका लक्ष्य आने वाले सालों में 10 गीगा वॉट (GW) से ज्यादा की क्लीन एनर्जी उत्पादन क्षमता हासिल करना है।
अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी फर्म KKR, Actis और NIIF और Temasek के बीच बने एक कंसोर्टियम ने भी पहले Sprng Energy के अधिग्रहण में दिलचस्पी दिखाई थी।
सूत्रों के मुताबिक यह डील अब अपने आखिरी चरण में पहुंच गई है और बिड़ला ग्रुप KKR से आगे निकल गया है। अब बिड़ला ग्रुप को ही इस एसेट को खरीदने का मुख्य दावेदार माना जा रहा है। हालांकि डील पर बातचीत अभी भी जारी है।
एक अन्य सूत्र ने बताया है कि अभी तक इस डील पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। ऐसे में बातचीत अभी भी टूट सकती है। अगर जरूरत पड़ी तो दूसरे दावेदार भी फिर से मैदान में उतर सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक Sprng Energy का यह सौदा 1.7 अरब डॉलर से ज्यादा का हो सकता है। Shell Plc के लिए इन्वेस्टमेंट बैंक Barclays सेल-साइड सलाहकार के तौर पर काम कर रहा है।
शेल PLC का मनीकंट्रोल को जवाब
इस लेख के प्रकाशित होने तक आदित्य बिड़ला ग्रुप,KKR और बार्कलेज को भेजी गई ई-मेल क्वैरी का कोई जवाब नहीं मिला था। वहीं, शेल PLC ने मनीकंट्रोल को दिए गए जवाब में कहा है कि स्प्रिंग एनर्जी को लेकर बातचीत अभी शुरुआती दौर में है। संभावित पार्टनर के साथ शुरुआती चर्चा हुई है। डील को लेकर बातचीत का ब्यौरा देना जल्दबाजी होगी।
AB ग्रुप का ग्रीन एनर्जी पुश
आदित्य बिड़ला रिन्यूएबल के तहत ग्रीन एनर्जी कारोबार होता है। AB ग्रुप का 10 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता हासिल करने का लक्ष्य है। ग्रासिम के तहत AB ग्रुप का रिन्यूएबल एनर्जी कारोबार संचालित होता है। AB रिन्यूएबल में ब्लैकरॉक और GIP ने 3000 करोड़ रुपए निवेश किए हैं। ब्लैकरॉक और GIP ने दिसंबर में 2025 में यह निवेश किया था। AB रिन्यूएबल की एंटरप्राइज वैल्यू 14,600 करोड़ रुपए हैं।