हाल के दिनों में बैंक निफ्टी का प्रदर्शन निफ्टी के मुकाबले कमजोर रहा है। बैंक निफ्टी का टेक्निकल स्ट्रक्चर भी निफ्टी से कमजोर है, क्योंकि बैंक निफ्टी अपने 20 और 50-डे ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) से नीचे है, जबकि निफ्टी अभी भी अपने 50-डे ईएमए से ऊपर है। बैंक निफ्टी ने डेली चार्ट पर बियरिश हेड एंड शोल्डर पैटर्न बनाया है। अगर बैंक निफ्टी 44100 से नीचे गिरता है तो इस मंदी के पैटर्न की पुष्टि हो जाएगी। इस स्थिति में बैंक निफ्टी 43000 से नीचे गिर सकता है। ये बातें एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विनय राजानी ने मनीकंट्रोल के साथ हुई बातचीत में कही हैं।
