Get App

दिवाली तक निफ्टी हिट कर सकता है रिकॉर्ड हाई, मेटल शेयरों से रहें दूर: एंजेल वन के समीत चव्हाण

उम्मीद है कि जल्द ही निफ्टी अपने सकुंचित दायरे से बाहर निकल पाएगा। उसके बाद यह अपना पिछला हाई तोड़ेगा और फिर नया हाई लगाता नजर आएगा। दिवाली तक ऐसा होता नजर आ सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 06, 2022 पर 10:32 AM
दिवाली तक निफ्टी हिट कर सकता है रिकॉर्ड हाई, मेटल शेयरों से रहें दूर: एंजेल वन के समीत चव्हाण
इक्विटी मार्केट का 15 सालों से ज्यादा का अनुभव रखने वाले समीत चौहान का कहना है कि इस समय सिर्फ एक ऐसा सेक्टर है जिससे हमें दूर रहने की जरूरत है यह है मेटल सेक्टर

एंजेल वन के समीत चव्हाण ने बाजार की आगे की संभावनाओं पर मनीकंट्रोल के साथ एक लंबी बातचीत की है। यहां हम आपको इस बातचीत का सारांश दे रहे हैं। इस बातचीत में समीत ने कहा कि Nifty50 सितंबर में रिकॉर्ड हाई हिट करेगा ये उम्मीद लगाने के बजाय अगर हम ये उम्मीद करें की निफ्टी दिवाली तक नया हाई हिट करेगा तो ये ज्यादा सही आकलन होगा।

उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ महीनों के दौरान हमें क्वालिटी मिड और स्मॉलकैप की तरफ से काफी अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला है। इन इंडेक्सों का प्राइस स्ट्रक्चर काफी मजबूत नजर आ रहा है। ऐसे में हमें स्मॉलकैप और मिडकैप में रैली देखने को मिल सकती है। इक्विटी मार्केट का 15 सालों से ज्यादा का अनुभव रखने वाले समीत चव्हाण का कहना है कि इस समय सिर्फ एक ऐसा सेक्टर है जिससे हमें दूर रहने की जरूरत है यह है मेटल सेक्टर । हालांकि मेटल सेक्टर के स्टॉक कीमतों के नजरिए से काफी आकर्षक नजर आ रहे हैं लेकिन हमें इन स्टॉक्स से तब तक दूर रहने की जरूरत है जब तक कमोडिटी से जुड़ी अनिश्चितता पूरी तरह से दूर नहीं हो जाती।

बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में बाजार 15200 के निचले स्तर से आई रैली के बाद टाईम करेक्शन के दौर से गुजर रहा है। इस तरह के कंसोलिडेशन की स्थिति में आम तौर पर बाजार इस दौर से कब बाहर आएगा ये अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में निफ्टी 50 सितंबर में रिकॉर्ड हाई हिट करेगा यह उम्मीद लगाने के बजाए अगर हम यह उम्मीद करें कि निफ्टी दिवाली तक नया हिट हाई करेगा तो यह ज्यादा सही आकंलन होगा।

हमें उम्मीद है कि जल्द ही निफ्टी अपने सकुंचित दायरे से बाहर निकल पाएगा। उसके बाद यह अपना पिछला हाई तोड़ेगा और फिर नया हाई लगाता नजर आएगा। दिवाली तक ऐसा होता नजर आ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें