Get App

Meesho से आयकर विभाग ने मांगा ₹1500 करोड़ का इनकम टैक्स, नोटिस को चुनौती देगी कंपनी

Meesho का मानना ​​है कि उसके पास कानून और तथ्यों के आधार पर अपनी बात सही साबित करने के लिए पर्याप्त कारण हैं। मीशो ने यह भी कहा है कि इससे पहले असेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए भी ऐसा ही डिमांड नोटिस जारी हुआ था

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Mar 07, 2026 पर 3:30 PM
Meesho से आयकर विभाग ने मांगा ₹1500 करोड़ का इनकम टैक्स, नोटिस को चुनौती देगी कंपनी
Meesho अपने हितों की रक्षा के लिए जरूरी कदम उठा रही है।

ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस मीशो को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए करीब 1,500 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि वह वह इस ऑर्डर को चैलेंज करेगी। यह डिमांड नोटिस आयकर विभाग की असेसमेंट यूनिट ने इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 156 के तहत जारी किया है। साथ ही कंपनी को इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 143(3) के तहत एक असेसमेंट ऑर्डर भी जारी हुआ है।

मीशो के मुताबिक, आयकर विभाग ने उससे 14,99,73,82,840 रुपये या लगभग 1500 करोड़ रुपये के इनकम टैक्स की डिमांड की है। इसमें ब्याज भी शामिल है। कंपनी ने कहा है कि वह असेसमेंट ऑर्डर में किए गए ऑब्जर्वेशंस और एडजस्टमेंट्स से सहमत नहीं है और डिमांड को चैलेंज करने का प्लान बना रही है।

कंपनी का मानना ​​है कि उसके पास कानून और तथ्यों के आधार पर अपनी बात सही साबित करने के लिए पर्याप्त कारण हैं। वह अपने हितों की रक्षा के लिए जरूरी कदम उठा रही है। कंपनी ने यह भी कहा कि इस ऑर्डर का उसकी वित्तीय स्थिति, ऑपरेशंस या दूसरी एक्टिविटीज पर कोई बड़ा बुरा असर नहीं पड़ेगा।

असेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए भी मिला था ऐसा ही डिमांड नोटिस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें