Meesho Share Price: सिटी ने 'Buy' रेटिंग के साथ शुरू की कवरेज, 6% से ज्यादा भागा शेयर, जानिए टारगेट प्राइस

Meesho Share Price: सिटी ने मीशो को एक वैल्यू-फ़ोकस्ड ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म बताया,जिसकी अपनी मज़बूत रणनीतिक खासियतें हैं। सिटी ने कहा है कि मीशो का मार्केटप्लेस आधारित मॉडल सेलर्स के लिए ऑपरेटिंग कॉस्ट कम करने में मदद करता है और साथ ही ग्राहकों को किफायती दाम पर प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराता है

अपडेटेड Jun 23, 2026 पर 3:08 PM
Meesho share price :हाल के हफ्तों में कई ब्रोकरेज फर्मों की ओर से कवरेज शुरू करने और रणनीतिक बिज़नेस डेवलपमेंट के चलते मीशो के शेयर चर्चा में रहे हैं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Meesho Share Price : मंगलवार के कारोबार में मीशो लिमिटेड के शेयरों में 6 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त हुई है। ब्रोकरेज फर्म सिटी ने इस स्टॉक पर 'बाय' रेटिंग और 210 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय करते हुए कवरेज शुरू किया है। इसका मतलब है कि पिछले क्लोजिंग प्राइस से इसमें लगभग 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल, 1.35 बजे के आसपास यह शेयर एनएसई पर 10.71 रुपए यानी 6.22 फीसदी की बढ़त के साथ 184 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा था। आज का इसका दिन का हाई 183.95 रुपए है।

    सिटी ने मीशो को एक वैल्यू-फ़ोकस्ड ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म बताया है,जिसकी अपनी मज़बूत रणनीतिक खासियतें हैं। सिटी ने कहा है कि मीशो का मार्केटप्लेस आधारित मॉडल सेलर्स के लिए ऑपरेटिंग कॉस्ट कम करने में मदद करता है और साथ ही ग्राहकों को किफायती दाम पर प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराता है।

    सिटी का कहना है कि मार्च 2026 तक मीशो के सालाना ट्रांजैक्शन करने वाले यूजर्स की संख्या 26.4 करोड़ से ज्यादा थी। इस आंकड़े में सालाना आधार पर 33 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है। इसके सालाना ट्रांज़ैक्शन करने वाले सेलर्स की संख्या और भी तेजी से बढ़ी है। यह एक साल पहले के मुकाबले 87 प्रतिशत बढ़कर 950,000 से ज्यादा तक पहुंच गई है।


    ब्रोकरेज का कहना है कि मीशो का पूरी तरह से मार्केटप्लेस-आधारित ऑपरेटिंग मॉडल व्यापारियों के लिए बिजनेस करने की लागत को कम करता है और ग्राहकों के लिए किफायती उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध करता है। इसने आगे कहा कि कंपनी ई-कॉमर्स वैल्यू चेन में अपनी तकनीक-आधारित कार्यप्रणाली की मदद से एक बड़े ग्राहक आधार के लिए अच्छे स्टोर के रूप में काम करने की खास स्थिति में है।

    सिटी ने कंपनी की वैल्यूएशन उसके FY29 के अनुमानित एंटरप्राइज़ वैल्यू-टू-एडजस्टेड EBITDA मल्टीपल के 50 गुना के बराबर आंकी है। ब्रोकरेज की ओर से यह पॉजिटिव कवरेज मीशो द्वारा'किराना क्लब'और'रिटेल पल्स लैब्स'को कुल 202.08 करोड़ रुपये में खरीदने की घोषणा के कुछ दिनों बाद हुई है,जिससे भारत के डिजिटल कॉमर्स इकोसिस्टम में मीशो की मौजूदगी और मजबूत हुई है।

    इस डील से मीशो को पूरे भारत में किराना क्लब के 41 लाख से ज्यादा रजिस्टर्ड किराना रिटेलर्स के नेटवर्क तक पहुंच मिलेगी। कंपनी ने कहा है कि यह अधिग्रहण इंटरनेट कॉमर्स को सबके लिए सुलभ बनाने और उन किराना बाजारो में अपनी पहुंच बढ़ाने की उसकी रणनीति के मुताबिक है,जहा अभी तक सेवाएं ठीक से नहीं पहुँची हैं। इससे खासकर टियर-3, टियर-4 और ग्रामीण इलाकों में कंपनी का विस्तार होगा। इससे ग्रोसरी और B2B कॉमर्स में कंपनी की पकड़ और मजबूत होगी।

    किराना क्लब एक कम्युनिटी आधारित B2B कॉमर्स प्लेटफॉर्म चलाता है,जो किराना रिटेलर्स को सीधे ब्रांड्स से FMCG और ग्रॉसरी प्रोडक्ट्स खोजने,उनकी तुलना करने और उन्हें ऑर्डर करने की सुविधा देता है।

    हाल के हफ्तों में कई ब्रोकरेज फर्मों की ओर से कवरेज शुरू करने और रणनीतिक बिज़नेस डेवलपमेंट के चलते मीशो (Meesho) के शेयर चर्चा में रहे हैं। निवेशक कंपनी की वैल्यू-कॉमर्स मॉडल को बड़े स्तर पर ले जाने और साथ ही अपने मर्चेंट और कंज्यूमर इकोसिस्टम का विस्तार करने की क्षमता पर दांव लगा रहे हैं।

     

    Info Edge Share Price : निवेशकों को लिखी 20 पेज की चिट्ठी ने भरा जोश, 3% से ज्यादा भागा शेयर

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।