Get App

Meesho Share Price: सिटी ने 'Buy' रेटिंग के साथ शुरू की कवरेज, 6% से ज्यादा भागा शेयर, जानिए टारगेट प्राइस

Meesho Share Price: सिटी ने मीशो को एक वैल्यू-फ़ोकस्ड ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म बताया,जिसकी अपनी मज़बूत रणनीतिक खासियतें हैं। सिटी ने कहा है कि मीशो का मार्केटप्लेस आधारित मॉडल सेलर्स के लिए ऑपरेटिंग कॉस्ट कम करने में मदद करता है और साथ ही ग्राहकों को किफायती दाम पर प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराता है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 23, 2026 पर 3:08 PM
Meesho Share Price: सिटी ने 'Buy' रेटिंग के साथ शुरू की कवरेज, 6% से ज्यादा भागा शेयर, जानिए टारगेट प्राइस
Meesho share price :हाल के हफ्तों में कई ब्रोकरेज फर्मों की ओर से कवरेज शुरू करने और रणनीतिक बिज़नेस डेवलपमेंट के चलते मीशो के शेयर चर्चा में रहे हैं

Meesho Share Price : मंगलवार के कारोबार में मीशो लिमिटेड के शेयरों में 6 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त हुई है। ब्रोकरेज फर्म सिटी ने इस स्टॉक पर 'बाय' रेटिंग और 210 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय करते हुए कवरेज शुरू किया है। इसका मतलब है कि पिछले क्लोजिंग प्राइस से इसमें लगभग 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल, 1.35 बजे के आसपास यह शेयर एनएसई पर 10.71 रुपए यानी 6.22 फीसदी की बढ़त के साथ 184 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा था। आज का इसका दिन का हाई 183.95 रुपए है।

सिटी ने मीशो को एक वैल्यू-फ़ोकस्ड ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म बताया है,जिसकी अपनी मज़बूत रणनीतिक खासियतें हैं। सिटी ने कहा है कि मीशो का मार्केटप्लेस आधारित मॉडल सेलर्स के लिए ऑपरेटिंग कॉस्ट कम करने में मदद करता है और साथ ही ग्राहकों को किफायती दाम पर प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराता है।

सिटी का कहना है कि मार्च 2026 तक मीशो के सालाना ट्रांजैक्शन करने वाले यूजर्स की संख्या 26.4 करोड़ से ज्यादा थी। इस आंकड़े में सालाना आधार पर 33 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है। इसके सालाना ट्रांज़ैक्शन करने वाले सेलर्स की संख्या और भी तेजी से बढ़ी है। यह एक साल पहले के मुकाबले 87 प्रतिशत बढ़कर 950,000 से ज्यादा तक पहुंच गई है।

ब्रोकरेज का कहना है कि मीशो का पूरी तरह से मार्केटप्लेस-आधारित ऑपरेटिंग मॉडल व्यापारियों के लिए बिजनेस करने की लागत को कम करता है और ग्राहकों के लिए किफायती उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध करता है। इसने आगे कहा कि कंपनी ई-कॉमर्स वैल्यू चेन में अपनी तकनीक-आधारित कार्यप्रणाली की मदद से एक बड़े ग्राहक आधार के लिए अच्छे स्टोर के रूप में काम करने की खास स्थिति में है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें