Meesho Share Price: मीशो के शेयरों ने आईपीओ निवेशकों को मालामाल कर दिया। लिस्टिंग के बाद अगले दो दिन गिरावट के बाद इसने जो रफ्तार पकड़ी कि महज चार ही कारोबारी दिनों में आईपीओ निवेशकों का पैसा डबल कर दिया। हालांकि रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद यह टूट गया और 11% से अधिक नीचे आ गया। मुनाफावसूली का दबाव इतना तेज रहा कि निचले स्तर पर खरीदारी के बावजूद शेयर अधिक संभल नहीं पाए। फिलहाल बीएसई पर यह 2.87% की गिरावट के साथ ₹210.15 पर है। इस गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ के नीचे आ गया। फिलहाल इसका मार्केट कैप ₹94,843.45 करोड़ है।
