Meesho Share Price: अभी और नीचे आएगा शेयर! लगातार 8 दिनों में 18% टूटने के बाद आज भी आई 3% की गिरावट

Meesho Share Price: लगातार आठ कारोबारी दिनों में करीब 17% की गिरावट के बाद आज भी मीशो के शेयर संभल नहीं पाए। वैश्विक ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी के बेयरेश रुझान ने इसे शुरुआती कारोबार में ही करीब 3% तोड़ दिया। जानिए मैक्वेरी के बेयरेश रुझान की वजह और शेयरों का टारगेट प्राइस

अपडेटेड Jun 05, 2026 पर 12:05 PM
₹5421 करोड़ के आईपीओ के तहत निवेशकों को Meesho के शेयर ₹111 के भाव पर जारी हुए थे जिसकी मार्केट में 10 दिसंबर 2025 को एंट्री हुई थी।

Meesho Share Price: दिग्गज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो के शेयरों को आज वैश्विक ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी के बेयरेश रुझान से झटका लगा। मैक्वेरी ने अंडरपरफॉर्म रेटिंग के साथ इसकी कवरेज शुरू की है और इसका जो टारगेट प्राइस फिक्स किया है, वह इसके मौजूदा लेवल से भी 23% से अधिक डाउनसाइड है। ब्रोकरेज फर्म के बेयरेश रुझान ने इसके शेयरों को तोड़ दिया और आज शुरुआती कारोबार में ही यह करीब 3% टूट गया। निचले स्तर पर शेयरों ने संभलने की कोशिश की और ग्रीन होने में कामयाब हुए। फिलहाल बीएसई पर यह 0.36% की बढ़त के साथ के साथ ₹166.00 पर है। इंट्रा-डे में यह 2.93% फिसलकर ₹160.55 तक आ गया था जिससे उबरकर यह ₹168.45 तक पहुंचा था।

Meesho पर क्यों है Macquarie बेयरेश?

वैश्विक ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी का कहना है कि मजबूत ऑर्डर ग्रोथ को लेकर मीशो बेहतर स्थिति में है। मैक्वेरी ने फ्री कैश फ्लो जेनेरेशन पर कंपनी के फोकस को लेकर सराहना भी की है। हालांकि इसके बावजूद ब्रोकरेज का मानना ​​है कि ऑर्डर की औसत वैल्यू में गिरावट इसकी सेहत पर दबाव डाल सकती है और लॉन्ग-टर्म प्रॉफिटेबिलिटी को सीमित कर सकती है। मैक्वेरी के मुताबिक इसका मौजूदा वैल्यूशन इस धारणा पर आधारित है कि मीशो के ग्रोथ ड्राइवर्स अगले पांच वर्षों तक अत्यधिक प्रभावी बने रहेंगे, साथ ही प्लेटफॉर्म के मोनेटाइजेशन में अहम सुधारों को भी ध्यान में रखा गया है।


अब तक कैसी रही शेयरों की चाल?

मीशो के शेयरों की पिछले साल 2025 में 10 दिसंबर को मार्केट में एंट्री हुई थी। ₹5421 करोड़ के आईपीओ के तहत निवेशकों को ₹111 के भाव पर शेयर जारी हुए थे। लिस्टिंग के कुछ ही दिनों बाद यह उछलकर बीएसई पर ₹254.65 के भाव पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई से 3 ही महीने में यह 50.64% फिसलकर 16 मार्च 2026 को ₹125.70 के भाव पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इसके शेयरों के आगे की चाल की बात करें तो इसे कवर करने वाले 10 एनालिस्ट्स में से 5 ने इसे खरीदारी की रेटिंग दी है तो 3 ने होल्ड और 2 ने सेल रेटिंग दी है।

Sensex ग्रीन से रेड और फिर ग्रीन, RBI के ऐलानों पर ऐसे उतरा-चढ़ा मार्केट

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।