Meesho Share Price: ₹2900 करोड़ के निवेश की उम्मीद, जोश में शेयर 4% उछलकर पहुंचे रिकॉर्ड हाई पर

मीशो (Meesho) के शेयरों ने निवेशकों की ताबड़तोड़ कमाई कराई है और अभी लिस्टिंग को एक साल भी नहीं हुए, शेयर दोगुने से अधिक ऊपर चढ़ चुके हैं। आज की बात करें तो ₹2900 करोड़ के इनफ्लो की उम्मीद पर शेयर 4% से अधिक उछलकर यह रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। जानिए यह निवेश कहां से आएगा

अपडेटेड Nov 12, 2026 पर 1:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सितंबर 2026 तिमाही में मीशो (Meesho) का नेट लॉस सालाना आधार पर ₹411 करोड़ से घटकर ₹132 करोड़ रह गया।

Meesho Share Price: दिग्गज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो के शेयरों में आज लगातार तीसरे कारोबारी दिन खरीदारी का जोरदार रुझान दिखा। MSCI के ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में शामिल होने की खुशी में शेयरों ने जोश दिखाया और 4% से अधिक उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। आठ कारोबारी दिनों में सात कारोबारी दिनों में 18% की तेजी के दम पर यह इस ऊंचाई पर पहुंचा है। फिलहाल बीएसई पर यह 3.14% की बढ़त के साथ ₹255.95 पर है। इंट्रा-डे में यह 4.37% उछलकर ₹259.00 तक पहुंच गया था।

एमएससीआई के ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में बात करें तो कोफोर्ज (Coforge), एलआईसी (LIC) और अदाणी ग्रीन (Adani Green) के साथ मीशो को भी इसमें शामिल किया गया है। यह रीबैलेंसिंग 30 नवंबर से प्रभावी होगा। नुवाना अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के मुताबिक इंडेक्स में शामिल होने के बाद मीशो में करीब $30.7 करोड़ का निवेश आ सकता है।

अब तक कैसी रही Meesho के शेयरों की चाल?


मीशो के शेयरों ने निवेशकों की ताबड़तोड़ कमाई कराई है और अभी लिस्टिंग को एक साल भी नहीं हुए, शेयर दोगुने से अधिक ऊपर चढ़ चुके हैं। मीशो के शेयर पिछले साल 10 दिसंबर 2025 को मार्केट में लिस्ट हुए थे और आईपीओ निवेशकों को यह ₹111 के भाव पर जारी हुआ था। 46% प्रीमियम पर एंट्री के बाद शेयर आने वाले दिनों में उठा-पटक के साथ टूटकर 16 मार्च 2026 को ₹125.70 के लिस्टिंग के बाद के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गए। इस निचले स्तर पर शेयर संभले और महज 8 ही महीने में यह 106.05% उछलकर आज 12 नवंबर 2026 को ₹259.00 के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गए।

अब आगे किस लेवल तक जाएगा भाव?

मीशो को ट्रैक करने वाले 20 एनालिस्ट्स में 11 ने इसे खरीदारी की रेटिंग दी है तो दूसरी तरफ 3 ने होल्ड और 6 ने सेल रेटिंग दी है। टारगेट प्राइस की बात करें तो सबसे कम टारगेट प्राइस मैक्वेरी ने फिक्स किया है, ₹125 पर जबकि सबसे अधिक जेफरीज ने फिक्स किया है ₹285 पर।

Meesho Q2 Results: मीशो का घाटा 68% घटकर ₹132 करोड़ हुआ

देश का सबसे बड़ा लेंडर, किसी भी ब्रोकरेज ने दी सेल रेटिंग, अमेरिकी रोड-शो के बाद ब्रोकरेजेज उत्साहित

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।