Meesho Q2 Results: मीशो का घाटा 68% घटकर ₹132 करोड़ हुआ, शेयरों पर रहेगी नजर

Meesho Q2 Results: मीशो का घाटा 68% घटकर ₹132 करोड़ रह गया है, जबकि ऑर्डर और ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई। कंपनी का रेवेन्यू और मार्जिन भी सुधरा है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Oct 28, 2026 पर 6:37 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Meesho का शेयर 1.31% की बढ़त के साथ 226.50 रुपये पर बंद हुआ।

Meesho Q2 Results: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Meesho ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अपने घाटे को काफी कम किया है। 30 सितंबर 2026 को समाप्त तिमाही में कंपनी का नेट लॉस सालाना आधार पर करीब 68% घटकर ₹132 करोड़ रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹411 करोड़ था। कंपनी का नेट मर्चेंडाइज वैल्यू (NMV) भी 23% बढ़कर ₹12,911 करोड़ पहुंच गई।

ऑर्डर और ग्राहकों की संख्या बढ़ी

मीशो के सालाना ट्रांजैक्टिंग यूजर्स 21% बढ़कर 28.4 करोड़ हो गए। प्रति यूजर सालाना खरीदारी की फ्रीक्वेंसी 7% बढ़कर 10.4 ट्रांजैक्शन रही। पहली बार खरीदारी करने वाले ग्राहकों की संख्या पिछली तिमाही के मुकाबले 16% बढ़ी। वहीं, कुल ऑर्डर 17% बढ़कर 81.9 करोड़ हो गए।


रेवेन्यू और मार्जिन में सुधार

कंपनी का मार्केटप्लेस रेवेन्यू 34% बढ़कर ₹4,120 करोड़ रहा। वहीं, कॉन्ट्रिब्यूशन मार्जिन NMV के 6% तक पहुंच गया, जो पिछली तिमाही में 4.6% था। कंपनी ने इसका श्रेय लॉजिस्टिक्स में सुधार और बेहतर कमाई को दिया। तिमाही के दौरान Meesho ने ₹345 करोड़ का फ्री कैश फ्लो भी दर्ज किया। 30 सितंबर तक कंपनी के पास ₹7,048 करोड़ का कैश बैलेंस था।

Meesho Mall और कंटेंट कॉमर्स की ग्रोथ

करीब 1,800 ब्रांड वाले Meesho Mall का NMV सालाना आधार पर 81% बढ़ा। टियर-3 और छोटे शहरों में इसकी ग्रोथ 89% रही। वहीं, कंटेंट कॉमर्स का NMV 160% बढ़ा। सालाना ट्रांजैक्टिंग सेलर्स की संख्या भी 60% बढ़कर 11.3 लाख हो गई।

AI पर कंपनी का जोर

Meesho ने सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में AI का इस्तेमाल बढ़ाया है। कंपनी के मुताबिक, मार्च से सितंबर 2026 के बीच इंजीनियरिंग प्रोडक्टिविटी 171% बढ़ी। AI की मदद से डेटा साइंस मॉडल को लाइव टेस्टिंग तक पहुंचाने में लगने वाला समय 17 दिन से घटकर 3 दिन रह गया।

बुधवार, 28 अक्टूबर को Meesho का शेयर 1.31% की बढ़त के साथ 226.50 रुपये पर बंद हुआ। इस साल अब तक शेयर करीब 25% चढ़ चुका है।

Jio के शेयरों की लिस्टिंग के बाद हिली देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों की लिस्ट, जानिए अब कौन हैं नंबर वन और नंबर टू

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।