Get App

Meesho Share Price: ₹2900 करोड़ के निवेश की उम्मीद, जोश में शेयर 4% उछलकर पहुंचे रिकॉर्ड हाई पर

मीशो (Meesho) के शेयरों ने निवेशकों की ताबड़तोड़ कमाई कराई है और अभी लिस्टिंग को एक साल भी नहीं हुए, शेयर दोगुने से अधिक ऊपर चढ़ चुके हैं। आज की बात करें तो ₹2900 करोड़ के इनफ्लो की उम्मीद पर शेयर 4% से अधिक उछलकर यह रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। जानिए यह निवेश कहां से आएगा

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 12, 2026 पर 1:10 PM
Meesho Share Price: ₹2900 करोड़ के निवेश की उम्मीद, जोश में शेयर 4% उछलकर पहुंचे रिकॉर्ड हाई पर
सितंबर 2026 तिमाही में मीशो (Meesho) का नेट लॉस सालाना आधार पर ₹411 करोड़ से घटकर ₹132 करोड़ रह गया।

Meesho Share Price: दिग्गज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो के शेयरों में आज लगातार तीसरे कारोबारी दिन खरीदारी का जोरदार रुझान दिखा। MSCI के ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में शामिल होने की खुशी में शेयरों ने जोश दिखाया और 4% से अधिक उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। आठ कारोबारी दिनों में सात कारोबारी दिनों में 18% की तेजी के दम पर यह इस ऊंचाई पर पहुंचा है। फिलहाल बीएसई पर यह 3.14% की बढ़त के साथ ₹255.95 पर है। इंट्रा-डे में यह 4.37% उछलकर ₹259.00 तक पहुंच गया था।

एमएससीआई के ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में बात करें तो कोफोर्ज (Coforge), एलआईसी (LIC) और अदाणी ग्रीन (Adani Green) के साथ मीशो को भी इसमें शामिल किया गया है। यह रीबैलेंसिंग 30 नवंबर से प्रभावी होगा। नुवाना अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के मुताबिक इंडेक्स में शामिल होने के बाद मीशो में करीब $30.7 करोड़ का निवेश आ सकता है।

अब तक कैसी रही Meesho के शेयरों की चाल?

मीशो के शेयरों ने निवेशकों की ताबड़तोड़ कमाई कराई है और अभी लिस्टिंग को एक साल भी नहीं हुए, शेयर दोगुने से अधिक ऊपर चढ़ चुके हैं। मीशो के शेयर पिछले साल 10 दिसंबर 2025 को मार्केट में लिस्ट हुए थे और आईपीओ निवेशकों को यह ₹111 के भाव पर जारी हुआ था। 46% प्रीमियम पर एंट्री के बाद शेयर आने वाले दिनों में उठा-पटक के साथ टूटकर 16 मार्च 2026 को ₹125.70 के लिस्टिंग के बाद के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गए। इस निचले स्तर पर शेयर संभले और महज 8 ही महीने में यह 106.05% उछलकर आज 12 नवंबर 2026 को ₹259.00 के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें