Get App

Meesho Share Price : नोमुरा ने जताई 28% गिरावट की आशंका, 5% से ज्यादा टूटा शेयर

Meesho Share Price : ब्रोकरेज का कहना है कि तेजी से बढ़ते ऑनलाइन वैल्यू कॉमर्स मार्केट के लिहाज से यह बेहतर शेयर है। लेकिन Eternal और Swiggy की तुलना में इसका वैल्युएशन काफी प्रीमियम पर है। क्विक कॉमर्स से बढ़ते कंपिटीशन के चलते कंपनी पर दबाव संभव है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Sep 25, 2026 पर 12:17 PM
Meesho Share Price : नोमुरा ने जताई 28% गिरावट की आशंका, 5% से ज्यादा टूटा शेयर
Meesho Share Price:Meesho के शेयर 10 दिसंबर, 2025 को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुए थे। गुरुवार को यह स्टॉक 1.85% गिरकर ₹232 पर बंद हुआ

Meesho Share Price : मीशो (Meesho) के शेयरों में आज तेज गिरावट है। नोमुरा की ब्रोकरेज रिपोर्ट के बाद शेयर पर दबाव बढ़ा है। फिलहाल यह शेयर एनएसई पर 13.55 रुपए यानी 5.82 फीसदी की कमजोरी के साथ 219 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का हाई 229.58 रुपए और दिन का लो 218.16 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक लो 125.56 रुपए और 52 वीक हाई 254.40 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 17,399,233 शेयर और मार्केट कैप 101,495 करोड़ रुपए के आसपास है।

नोमुरा ने मीशो को भारत के तेजी से बढ़ते ऑनलाइन वैल्यू-कॉमर्स मार्केट में एक अहम खिलाड़ी मानते हुए 'रिड्यूस' रेटिंग और ₹167 के टारगेट प्राइस के साथ कवरेज शुरू किया है। इस टारगेट का मतलब है कि गुरुवार को स्टॉक के आखिरी क्लोजिंग लेवल से इसमें 28% की संभावित गिरावट आ सकती है।

जिसके बाद मीशो के शेयरों में भारी गिरावट आई। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि FY27-30 के दौरान NMV CAGR 23% रहेगा, जिसकी वजह इसके इस्तेमाल में बढ़ोतरी होगी। साथ ही, ब्रोकरेज ने मीशो के एसेट-लाइट मॉडल, AI-आधारित इनोवेशन और बेहतर होते फ्री कैश फ्लो को मुख्य पॉजिटिव बातें बताया है।

ब्रोकरेज का कहना है कि तेजी से बढ़ते ऑनलाइन वैल्यू कॉमर्स मार्केट के लिहाज से यह बेहतर शेयर है। लेकिन Eternal और Swiggy की तुलना में इसका वैल्युएशन काफी प्रीमियम पर है। क्विक कॉमर्स से बढ़ते कंपिटीशन के चलते कंपनी पर दबाव संभव है। हॉरिजॉन्टल प्लेटफॉर्म से बढ़ते कॉम्पिटिशन और क्विक कॉमर्स के साथ संभावित ओवरलैप कंपनी के लिए बड़े जोखिम हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें