ई-कॉमर्स कंपनी मीशो के शेयर में 22 दिसंबर को 10 प्रतिशत की गिरावट आई और BSE पर 202.05 रुपये पर लोअर सर्किट लगा। कंपनी का मार्केट कैप गिरकर 91200 करोड़ रुपये के करीब आ गया है। शेयर में गिरावट का यह लगातार दूसरा कारोबारी दिन है। इससे पहले 12 से 18 दिसंबर के बीच शेयर 42.5 प्रतिशत मजबूत हुआ था। शेयर ने BSE पर अभी तक 254.65 रुपये का पीक देखा है।
