सच साबित हुआ डर, छोटे-मझोले शेयरों की जोरदार पिटाई, अब क्या करें!

छोटे और मझोले शेयरों में तेज बिकवाली ने ब्रॉडर मार्केट की ब्रेड्थ को गिरने वालें के पक्ष में इतना ज्यादा बढ़ा दिया कि लगभग 1 बढ़ने वाले शेयर पांच शेयरों में गिरावट आई है। मिडकैप शेयरों की बात करें तो मैक्स हेल्थकेयर 14 फीसदी, फोर्टिस हेल्थ 10 फीसदी, RVNL 10 फीसदी, PB फिनटेक 10 फीसदी, गुजरात फ्लोरो 8 फीसदी और एम्फेसिस 8 फीसदी टूटा है

अपडेटेड Mar 06, 2024 पर 6:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आईआईएफएल फाइनेंस और जेएम फाइनेंशियल पर भारतीय रिज़र्व बैंक के चाबुक से दोनों शेयरों में भारी गिरावट आई है जिससे ये दोनों शेयर ब्रॉडर मार्केट के सबसे ज्यादा पिटने वाले शेयर बन गए हैं

Meltdown in broader market:  भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी 6 मार्च को शानदार बढ़त के साथ बंद हुए हैं। लेकिन छोटे-मझोले शेयर आज दबाव में रहे हैं। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 2 फीसदी गिर कर बंद हुए हैं। मिडकैप, स्मॉलकैप की जोरदार पिटाई से इनके महंगे वैल्यूएशन का डर सच साबित होता दिख रहा है। AMFI (म्यूचुअल फंड्स की संस्था) के हाल के कदम के बाद मिडकैप और स्मॉलकैप टूटे हैं।

AMFI ने हाल में MFs (म्यूचुअल फंड्स) को ज्यादा डिस्क्लोजर देने को कहा है। इनको फंड वैल्युएशन और नकदी पोर्टफोलियो को लेकर डिस्क्लोजर देने को कहा गया है। AMFI के कदम से मिडकैप और स्मॉलकैप में तेज बिकवाली आई है। AMFI के निर्देश से अब तक स्मॉलकैप 4.50 फीसदी और मिडकैप 2 फीसदी गिरे हैं।

गौरतलब है कि 1 साल में मिडकैप 53 फीसदी और स्मॉलकैप 64 फीसदी तक चला था। कई फंड्स ने एकमुश्त (Lumpsum) निवेश पर रोक लगा दी है। कोटक और निपॉन MF ने Lumpsum निवेश पर रोक लगाई है। कोटक MF ने SIP और रिडम्प्शन को भी कैप किया है।


किन स्मॉलकैप शेयरों की पिटाई हुई है इस पर नजर डालें तो ग्लोबल हेल्थ आज इंट्रा डे में 16 फीसदी टूटा है। वहीं, बिरला कॉर्प 12 फीसदी, JBM ऑटो 11 फीसदी, MGL 17 फीसदी, सुजलॉन एनर्जी 11 फीसदी, ज्योति लैब्स 10 फीसदी और रैडिको खेतान 7 तक टूटा है।

टूटने वाले मिडकैप शेयरों की बात करें तो मैक्स हेल्थकेयर 14 फीसदी, फोर्टिस हेल्थ 10 फीसदी, RVNL 10 फीसदी, PB फिनटेक 10 फीसदी, गुजरात फ्लोरो 8 फीसदी और एम्फेसिस 8 फीसदी टूटा है।

 यह ट्रेंड आगे भी जारी रहने की उम्मीद

6 मार्च को निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांकों में 2 फीसदी तक की गिरावट के कारण ब्रॉडर मार्केट में गिरावट आई है। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार का कहना है कि यह ट्रेंड आगे भी जारी रहने की संभावना है क्योंकि स्मॉल कैप का वैल्यूएशन काफी महंगा बना हुआ है।

छोटे-मझोले शेयरों में शुरू हुआ बिकवाली का ये सिलसिला उम्मीद के मुताबिक

छोटे-मझोले शेयरों में शुरू हुआ बिकवाली का ये सिलसिला उम्मीदों के मुताबिक ही है। विश्लेषकों पहले से ही बाजार की हालिया तेजी के बाद इस शेयरों के महंगे वैल्यूएशन को लेकर की चेतावनी देते रहे हैं। अब तक, निफ्टी मिडकैप 100 में 1.2 फीसदी की गिरावट आई है, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 में पिछले महीने लगभग 5.5 फीसदी की गिरावट आई है।

एक्सपर्ट की राय

भले ही इनवेसेट पीएमएस के फंड मैनेजर अनिरुद्ध गर्ग 2-3 साल के नजरिए से ब्रॉडर मार्केट पर बुलिश हैं लेकिन उन्हें भी लगता है कि बाजार के वैल्यूएशन को फिर से सही करने के लिए टाइम और प्राइस करेक्शन की जरूरत है। उनके मुताबिक इस समय मिडकैप और स्मॉल-कैप दोनों सेगमेंट ओवरवैल्यूड दिखाई देते हैं। उनका इन सेगमेंट के प्रति सतर्क नजरिया बनाए रखने की सलाह है। अनिरुद्ध गर्ग निवेशकों को फिलहाल मिड और स्मॉल-कैप से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं।

Market outlook: नए हाई पर बंद हुआ बाजार, जानिए 7 मार्च को कैसी रह सकती है इसकी चाल

आईआईएफएल फाइनेंस और जेएम फाइनेंशियल  ने भी बनाया दबाव

आईआईएफएल फाइनेंस और जेएम फाइनेंशियल पर भारतीय रिज़र्व बैंक के चाबुक से दोनों शेयरों में भारी गिरावट आई है जिससे ये दोनों शेयर ब्रॉडर मार्केट के सबसे ज्यादा पिटने वाले शेयर बन गए हैं। RBI द्वारा कंपनी पर गोल्ड लोन जारी करने पर प्रतिबंध लगाने के बाद लगातार दूसरे सत्र में IIFL फाइनेंस में 20 फीसदी की गिरावट आई है। दूसरी ओर, आरबीआई द्वारा कंपनी के ऋण वितरण पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद जेएम फाइनेंशियल में 19 प्रतिशत की गिरावट आई है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।