Metal stocks down: मेटल शेयरों में आज जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है। मेटल शेयरों में इस गिरावट का अमेरिका से भी संबंध है। मेटल में क्यों है गिरावट और क्या है मेटल का US कनेक्शन आइए जानते हैं। पहले मेटल शेयरों की चाल पर एक नजर डाल लेते हैं। निफ्टी का मेटल इंडेक्स करीब 2.5 फीसदी फिसला है। मेटल शेयर 5 दिन की तेजी के बाद फिसले हैं। सुस्त डिमांड के चलते स्टील शेयरों में दबाव है। चीन की इकोनॉमी में सुस्ती से डर बढ़ा है। चीन के हाल के राहत पैकेज पर भी सफाई नहीं आई है। रिकॉर्ड ऊंचाई से LME पर एल्युमिना 10 फीसदी टूटा है। LME पर बेस मेटल की कीमतें निगेटिव जोन में दिख रही हैं। NALCO ने एल्युमिनियम Ingots कीमतें घटाई हैं। एल्युमिनियम Ingots कीमतें घटाकर 2,300 रुपए प्रति टन की गई हैं।