Get App

Metal Stocks: मेटल शेयरों में शानदार तेजी! हिंदुस्तान कॉपर, हिंडाल्को और NALCO ने बनाया नया रिकॉर्ड, 6% तक उछले भाव

Metal Stocks: मेटल कंपनियों के शेयरों में आज 6 जनवरी को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। तांबा और एल्युमिनियम की अंतरराष्ट्रीय कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद हिंदुस्तान कॉपर, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और नेशनल एल्युमिनियम कंपनी (NALCO) के शेयर 4 से 6 प्रतिशत तक उछलकर अपने नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। मेटल शेयरों में आई इस तेजी का असर पूरे सेक्टर पर दिखा

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 06, 2026 पर 2:16 PM
Metal Stocks: मेटल शेयरों में शानदार तेजी! हिंदुस्तान कॉपर, हिंडाल्को और NALCO ने बनाया नया रिकॉर्ड, 6% तक उछले भाव
Metal Stocks: हिंदुस्तान कॉपर के शेयर करीब 4% चढ़कर ₹574.60 के नए 52-वीक हाई पर पहुंच गए

Metal Stocks: मेटल कंपनियों के शेयरों में आज 6 जनवरी को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। तांबा और एल्युमिनियम की अंतरराष्ट्रीय कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद हिंदुस्तान कॉपर, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और नेशनल एल्युमिनियम कंपनी (NALCO) के शेयर 4 से 6 प्रतिशत तक उछलकर अपने नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। मेटल शेयरों में आई इस तेजी का असर पूरे सेक्टर पर दिखा। Nifty Metal Index शुरुआती कारोबार के दौरान 1 प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर 11,652.70 के स्तर पर पहुंच गया। यह इसका नया 52-वीक हाई है।

तांबा और एल्युमिनियम की कीमतों में उछाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तांबे की कीमतें लंदन मेटल एक्सचेंज (LME) पर बढ़कर रिकॉर्ड 13,253.50 डॉलर प्रति टन तक पहुंच गईं। मार्केट एनालिस्ट्स के मुताबिक, यह तेजी ग्लोबल भू-राजनीतिक तनाव, सप्लाई की कमी और महत्वपूर्ण खनिजों (क्रिटिकल मिनरल्स) को लेकर बढ़ते कॉम्पिटीशन का नतीजा है।

कॉनकॉर्ड रिसोर्सेज के रिसर्च डायरेक्टर डंकन हॉब्स के हवाले से रॉयटर्स ने कहा कि नए ग्लोबल ऑर्डर में सप्लाई चेन की सुरक्षा और क्रिटिकल मिनरल्स की उपलब्धता सबसे बड़ा विषय बनकर उभर रहा है। वेनेजुएला से जुड़े हालिया घटनाक्रम ने इस चिंता को और गहरा कर दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें