Metal stocks : मेटल शेयरों में आज जोरदार तेजी दिख रही है। करीब 2.5 फीसदी के उछाल के साथ निफ्टी मेटल इंडेक्स लाइफ टाइम हाई के करीब पहुंच गया है। दरअसल आज इस सेक्टर पर एक बाद एक कई ग्लोबल ब्रोकरेज रिपोर्ट आईं हैं। इन रिपोर्ट्स में बताया गया है कि मेटल सेक्टर में तेजी के क्या ट्रिगर हैं और किन कंपनियों पर दांव लगाना चाहिए। ब्रोकरेज की ओर से बुलिश रिपोर्ट पर बाद मेटल शेयरों में मोमेंटम बढ़ा है।
सिटी का कहना है कि 5.5x एट्रीब्यूटेबल EV/EBITDA पर वेदांता का वैल्युएशन आकर्षक है। शेयर में 15 फीसदी तेजी की संभावना है। डीमर्जर की वजह से वेदांता में तेजी संभव है। सिटी की पेयर ट्रेड की सलाह है। वह वेदांता पर ओवरवेट/JSW स्टील पर अंडरवेट है।
CLSA का कहना है कि स्टील कंपनियों में वैल्युएशन रीरेटिंग जारी है। दिसंबर के निचले स्तरों से भारतीय HRC की कीमतें 18 फीसदी ऊपर हैं। रीबार की कीमतों में और ज्यादा तेजी आई है। लॉन्ग स्टील में ज्यादा एक्सपोजर से जिंदल स्टील को सबसे ज्यादा फायदा संभव है। CLSA ने JSW स्टील की रेटिंग UNDERPERFORM से बढ़ा कर HOLD करते हुए 1200 रुपए का टारगेट दिया है। वहीं, जिंदल स्टील की HOLD रेटिंग बनाए रखते हुए 1375 रुपए का टारगेट दिया है। जबकि, टाटा स्टील की HOLD रेटिंग बनाए रखते हुए 220 रुपए का टारगेट दिया है।
मेटल और माइनिंग शेयरों पर Macquarie
Macquarie का फेरस शेयरों पर पॉजिटिव रुझान है। ब्रोकरेज का कहना है कि स्टील के दाम और बढ़ने की उम्मीद है। 7-8% की साल-दर-साल ग्रोथ के साथ इस साल घरेलू डिमांड अच्छी रह सकती है। छोटी अवधि में स्टील के दाम 1000-1500 प्रति टन बढ़ने की उम्मीद है। खरीदारी की राय के साथ JSW स्टील टॉप पिक बना हुआ है। JSW स्टील को क्षमता विस्तार, मार्जिन में बढ़त और वॉल्यूम ग्रोथ का फायदा मिलेगा।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।