Get App

HealhCare Stock: इस हेल्थ कंपनी के बिजनेस अपडेट पर चहके निवेशक, फटाक से 6% उछल गए शेयर

HealthCare Stocks: हेल्थकेयर सेक्टर की इस कंपनी के लिए दिसंबर तिमाही धमाकेदार रही। दिसंबर तिमाही के कारोबारी अपडेट पर निवेशक चहक उठे और शेयर रॉकेट बनकर 6% से भी अधिक ऊपर चढ़ गए। चेक करें कि क्या यह स्टॉक आपके पोर्टफोलियो में है और कंपनी के लिए दिसंबर तिमाही कैसी रही जिसके चलते शेयर उछल पड़े?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jan 05, 2026 पर 4:17 PM
HealhCare Stock: इस हेल्थ कंपनी के बिजनेस अपडेट पर चहके निवेशक, फटाक से 6% उछल गए शेयर
Metropolis Health Share Price: डायग्नॉस्टिक लैब्स की चेन चलाने वाली मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर के शेयर चालू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2025 के कारोबारी अपडेट पर 6% से अधिक उछल पड़े।

Metropolis Health Share Price: डायग्नॉस्टिक लैब्स की चेन चलाने वाली मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर के शेयरों में आज जोरदार तेजी आई। चालू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2025 के कारोबारी अपडेट पर निवेशक इसके शेयरों पर टूट पड़े और यह 6% से अधिक उछल पड़ा। खरीदारी का रुझान इतना तेज है कि मुनाफावसूली के चलते भाव नीचे आ रहे हैं तो निचले स्तर पर खरीदारी से इसकी मजबूती बनी हुई है। आज बीएसई पर यह 6.58% की बढ़त के साथ ₹2056.65 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 6.82% उछलकर ₹2061.35 तक पहुंच गया था।

Metropolis Health के लिए कैसी रही दिसंबर तिमाही?

चालू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2025 में मेट्रोपोलिस हेल्थ का कंसालिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 26% उछल पड़ा। इसे ट्रुहेल्थ (TruHealth) के तहत प्रिवेंटिव और वेलनेस चेकअप की तेजी से सपोर्ट मिला। साथ ही बी2सी और बी2बी यानी दोनों चैनल्स में स्पेशल्टी टेस्टिंग वॉल्यूम में मजबूत उछाल से भी इसे सपोर्ट मिला। कंपनी का कहना है कि इसने देश भर में फैले अपने नेटवर्क में स्पेशल्टी बिजनेस को सफलतापूर्वक बढ़ाया है जिसे हाई-एंड स्पेशल्टी टेस्टिंग के कोर डाइग्नॉस्टिक्स टेस्ट मेन्यू के विस्तार और लगातार इन-हाउस इनोवेशन से सपोर्ट मिला है। दिसंबर तिमाही में ट्रुवेल्थ वेलनेस सेगमेंट 35% और स्पेशल्टी सेगमेंट 33% की रफ्तार से बढ़ा।

दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर मेट्रोपोलिस हेल्थ का बी2सी रेवेन्यू 18% और बी2बी रेवेन्यू 37% की रफ्तार से बढ़ा। खास बात ये है कि कंपनी के कोर डायग्नॉस्टिक्स में बी2बी बिजनेस की हिस्सेदारी अधिक है। स्टैंडएलोन बेसिस पर बात करें तो मरीजों की संख्या और टेस्ट वॉल्यूम में उछाल के साथ-साथ प्रोडक्ट मिक्स में पॉजिटिव शिफ्ट और रियलाइजेशंस के दम पर कंपनी का रेवेन्यू करीब 15% बढ़ गया। ट्रुवेल्थ वेलनेस करीब 23% और स्पेशल्टी सेगमेंट्स 16% बढ़ गया। बी2सी रेवेन्यू 14% तो बी2बी सेगमेंट 16% की रफ्तार से बढ़ा। कंपनी का कहना है कि आमतौर पर दिसंबर तिमाही डाइग्नॉस्टिक इंडस्ट्री के लिए सुस्त रही है लेकिन इसके लिए दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन बढ़ा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें