Get App

ChatGPT बनाने वाले सैम अल्टमैन को नौकरी देते ही नए शिखर पर पहुंचा Microsoft का शेयर

माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन (Microsoft Corp) के शेयर सोमवार को अपने नए सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गए। इस दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी ने एक दिन पहले ही ओपनएआई (OpenAI) के दो को-फाउंडरों सैम अल्टमैन और ग्रेग ब्रॉकमैन को हायर किया था। इसी के बाद इसके शेयरों में यह उछाल आई है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 20, 2023 पर 10:54 PM
ChatGPT बनाने वाले सैम अल्टमैन को नौकरी देते ही नए शिखर पर पहुंचा Microsoft का शेयर
सैम अल्टमैन को बीते शुक्रवार अचानक OpenAI से बाहर कर दिया गया

माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन (Microsoft Corp) के शेयर सोमवार को अपने नए सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गए। इस दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी ने एक दिन पहले ही ओपनएआई (OpenAI) के दो को-फाउंडरों सैम अल्टमैन और ग्रेग ब्रॉकमैन को हायर किया था। इसी के बाद इसके शेयरों में यह उछाल आई है। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा था कि ये दोनों उसकी नई आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस रिसर्च टीम की अगुआई करेंगे। चैटजीपीटी (ChatGPT) को बनाकर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की दुनिया में क्रांति लाने वाली कंपनी OpenAI की पहले से माइक्रोसॉफ्ट के साथ साझेदारी है। ऐसे में बीते शुक्रवार को जब सैम अल्टमैन को अचानक से कंपनी से बाहर किया गया, तब माइक्रोसॉफ्ट के शेयर भी गिर गए थे।

हालांकि इसके बाद माइक्रोसॉफ्ट ने सैम अल्टमैन और उनकी टीम को हायर करने का ऐलान किया, जिसके बाद सोमवार को इसके शेयर 1.9% तक बढ़ गए। एनालिस्ट्स का कहना है कि उन्हें सैम अल्टमैन के निकलने से OpenAI और माइक्रोसॉफ्ट के बीच साझेदारी पर असर पड़ने की उम्मीद नहीं है। साथ ही अल्टमैन का माइक्रोसॉफ्ट में इस दिग्गज सॉफ्टवेयर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

Evercore ISI के एनालिस्ट किर्क मैटर्न ने एक नोट में लिखा, यह माइक्रोसॉफ्ट के लिए "साफ तौर पर एक जीत" है और "यह निकट-अवधि में ओपनएई के साथ संबंधों को लेकर पैदा हुई अनिश्चितता को दूर करता" है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें