भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी आज 13 अक्टूबर को गिरावट के साथ खुले थे। ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेतों और हैवीवेट आईटी और बैंकिंग काउंटरों में आई तेज गिरावट के चलते दोपहर के कारोबार तक गिरावट के साथ ही कारोबार कर रहे हैं। पूरे एशिया और अमेरिका के बाजार भी दबाव में दिखाई दे रहे हैं। अमेरिका में सितंबर के रिटेल महंगाई आंकड़ों ने इस धारणा को मजबूत किया है कि महंगाई लंबे समय तक हाई रहने वाली है। इससे मार्केट सेंटीमेंट खराब हो गया है। बता दें कि अमेरिका में सितंबर की खुदरा महंगाई दर में 3.7 फीसदी पर रही है। ये बाजार की उम्मीद के मुताबिक ही है।
