मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में दोबारा गिरावट शुरू, बिकवाली की क्या है वजह?

मिडकैप-स्मॉलकैप स्टॉक्स में हाल के महीनों में काफी तेजी आई थी और अब ट्रेडर्स के प्रॉफिट बुकिंग से गिरे

अपडेटेड Aug 11, 2021 पर 2:34 PM

स्टॉक मार्केट में मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में बुधवार को भी गिरावट है। इससे निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स दो प्रतिशत से अधिक घटा है। BSE के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी इतनी ही कमी रही। मार्केट में बिकवाली अधिक हो रही है और एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसके पीछे प्रॉफिट बुकिंग बड़ा कारण है।

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान इन दोनों इंडेक्स में अच्छी बढ़ोतरी हुई थी और अब इन स्टॉक्स का वैल्यूएशन अधिक हो गया था। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अब ट्रेडर्स इसका फायदा उठाने के लिए बिकवाली कर रहे हैं जिससे गिरावट आई है।

Krsnaa Dignostics IPO: ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस, जानिए क्या चल रहा है GMP और कब है लिस्टिंग

मण्णपुरम फाइनेंस, ट्रेंट, प्रेस्टीज, व्हर्लपूल, क्वेस कॉर्प और सीकिवेंट के स्टॉक्स की कीमतों में काफी कमी आई है।

बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को शुरुआत फ्लैट हुई और इसके बाद इनमें गिरावट आई। निफ्टी 16,300 पॉइंट के लेवल से ऊपर रहने के लिए संघर्ष कर रहा है। अगर यह क्लोजिंग बेसिस पर इसे पार करता है तो बढ़कर 16,600 पॉइंट पर पहुंच सकता है। इसका 16,100 पॉइंट पर मजबूत सपोर्ट है और इसके टूटने पर ही बड़ी गिरावट आ सकती है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि निफ्टी 50 में तेजी 16,100 के सपोर्ट लेवल के साथ जारी रह सकती है। इसके लिए शॉर्ट टर्म में रजिस्टेंस 16,400 का है।


मार्केट में बड़ी गिरावट आने पर इनवेस्टर्स को अच्छी क्वालिटी वाले स्टॉक्स में खरीदारी करने की सलाह दी गई है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।