अच्छे नतीजों के दम पर Mindtree को लगे पंख , जानिए इस स्टॉक्स पर क्या है एक्सपर्ट्स की राय

मॉर्गन स्टैनली का कहना है कि सितंबर तिमाही में कंपनी ने मजबूत नतीजे पेश किए है। इस अवधि में कंपनी ने कई बड़ी डील हासिल की है

अपडेटेड Oct 14, 2022 पर 1:32 PM
जेपी मार्गन ने इस स्टॉक को underweight रेटिंग देते हुए इसके लिए 3000 रुपये का टारगेट दिया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Mindtree Share price:  सितंबर तिमाही के नतीजों के बाद आईटी कंपनी Mindtree में आज करीब 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। गौरतलब है कि कल कंपनी ने अपनी सितंबर 2022 की समाप्त वित्त वर्ष 2023 के दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए। जिसके मुताबिक इस अवधि में इस मिडकैप आईटी कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 27.5 फीसदी बढ़कर 508.7 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में करीब 398.9 करोड़ रुपये था।

    Mindtree का रेवेन्यू सितंबर तिमाही में 31.5 फीसदी बढ़कर 3,400.4 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2,586.2 करोड़ रुपये था। कंपनी ने गुरुवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी।

    सितंबर तिमाही में माइंडट्री का 12 महीनों का एट्रिशन रेट 24.1 फीसदी रहा, जो इस सेक्टर में सबसे अधिक रेट में से एक है। बता दें कि रिजाइन देकर कंपनी को छोड़ने वाली कर्मचारियों की संख्या की दर को एट्रिशन रेट कहते हैं। माइंडट्री के कुल कर्मचारियों की संख्या 38,290 है।


    शॉर्ट करने के बारे में सोचें तक नहीं, आज ही निफ्टी में 17400-17500 का स्तर मुमकिन: अनुज सिंघल

    स्टॉक पर क्या है ब्रोकरेज हाउसेस की राय

    ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने Mindtree को इक्वलवेट रेटिंग देते हुए इसका टारगेट 3150 रुपये से बढ़ाकर 3,400 कर दिया है। मॉर्गन स्टैनली का कहना है कि सितंबर तिमाही में कंपनी ने मजबूत नतीजे पेश किए है। इस अवधि में कंपनी ने कई बड़ी डील हासिल की है। इसके साथ ही मार्जिन में भी बढ़त देखने को मिली है।

    जापानी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने Mindtree पर neutral कॉल रेटिंग देते हुए इसका टारगेट 3180 रुपये कर दिया है। नोमुरा का कहना है कि माइंट्रडी ट्रेंड के विपरीत मार्जिन में मजबूती दिखाई है। वित्त वर्ष 2023 में कंपनी की मार्जिन 19.2 फीसदी पर रह सकती है।

    वहीं जेपी मार्गन ने इस स्टॉक को underweight रेटिंग देते हुए इसके लिए 3000 रुपये का टारगेट दिया है। जेपी मॉर्गन का कहना है कि एलएंडटी इंफोटेक के साथ Mindtree का मर्जर पर उसकी चौंकनी नजर रहेगी। आगे कंपनी के लिए संभावित मंदी से चुनौती खड़ी हो सकती है।

    (डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।