शॉर्ट करने के बारे में सोचें तक नहीं, आज ही निफ्टी में 17400-17500 का स्तर मुमकिन: अनुज सिंघल

इंफोसिस के नतीजों से फिर उसकी लीडरशिप साबित हुई है। इंफोसिस आगे भी निफ्टी IT इंडेक्स को आउटपरफॉर्म करती रहेगी

अपडेटेड Oct 14, 2022 पर 10:59 AM
निफ्टी बैंक ने कल एक बार फिर 38500 को नहीं तोड़ा। 38500 पर अब बेस बना है। आज 1,000 अंकों की रैली संभव है। आज बैंक निफ्टी में 39500 के स्तर भी दिख सकते हैं

Stock market: शानदार ग्लोबल संकेतों से बाजार में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी करीब 275 अंक उछलकर 17300 के पास दिख रहा है। वहीं, सेंसेक्स भी 1000 अंक उछला है। निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा 2 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। बता दें कि कल के कारोबार में बैंकिंग शेयरों की सबसे ज्यादा पिटाई हुई थी।

उधर अच्छे नतीजे और बायबैक की घोषणा से INFOSYS ने करीब 5 फीसदी की जोरदार छलांग लगाई है। आज दूसरे टेक शेयर भी चमके हैं। निफ्टी IT इंडेक्स 3 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। वायदा के टॉप गेनर्स में IT के 8 शेयर शामिल हैं।

आज बाजार पर चौतरफा हरा रंग छाया है। सभी सेक्टर्स में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिल रही है। इस तेजी में बैंकिंग-फाइनेंस लीड कर रहे हैं। रियल्टी, एनर्जी, फार्मा और ऑटो शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है।


आज नतीजों से पहले BAJAJ AUTO में खरीदारी का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। कंपनी के रेवेन्यू में 17 फीसदी तो मुनाफे में 31 फीसदी का उछाल संभव है। FEDERAL BANK,OBEROI REALTY, SHREE CEMENT और TATA ELXSI में भी आज नतीजे के मौके पर अच्छी बढ़त दिख रही है।

Share Market: निफ्टी और बैंक निफ्टी में आज कैसे हो सकती है कमाई, जानें एक्सपर्ट की राय

बाजार पर अनुज सिंघल की राय

आज कैसा है मार्केट सेटअप और निफ्टी-बैंक निफ्टी में क्या हो कमाई की रणनीति इस पर बात करते हुए CNBC-Awaaz के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि अनुमान से ज्यादा महंगाई आंकड़ों के बावजूद US बाजार दौड़े हैं। महंगाई आंकड़े आने के बाद US में रिलीफ रैली दिखी है। बुल्स के मुताबिक महंगाई ज्यादा है लेकिन अब टॉप बन चुका है। भारत में कल बाजार अहम सपोर्ट पर रुके थे। इंफोसिस ने कल शानदार नतीजे पेश किए। भारतीय बाजारों में आज जोरदार शॉर्ट कवरिंग संभव है।

निफ्टी पर सिंघल की रणनीति

निफ्टी में आज क्या हो कमाई की रणनीति इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि कल क्लोजिंग में निफ्टी ने फिर 200 DMA को नहीं तोड़ा था। आज शॉर्ट करने के बारे में सोचें तक नहीं। बाजार में आज भारी शॉर्ट कवरिंग हो सकती है। निफ्टी में आज 17400-17500 के स्तर भी दिख सकते हैं। बाजार में भारी शॉर्ट देखने को मिले हैं। कॉल राइटर्स फंसेंगे 17000 कॉल में 32 लाख शेयर जुड़े हैं। प्रीमियम 200 रुपए है। 17200 कॉल में 19 लाख शेयर जुड़े, प्रीमियम 100 रुपए है। 17325 के ऊपर 17500 पर ही बड़ा रजिस्टेंस है।

निफ्टी बैंक पर सिंघल की रणनीति

निफ्टी बैंक ने कल एक बार फिर 38500 को नहीं तोड़ा। 38500 पर अब बेस बना है। आज 1,000 अंकों की रैली संभव है। आज बैंक निफ्टी में 39500 के स्तर भी दिख सकते हैं।

इंफोसिस पर अनुज की राय

इंफोसिस के नतीजों से फिर उसकी लीडरशिप साबित हुई है। इंफोसिस आगे भी निफ्टी IT इंडेक्स को आउटपरफॉर्म करती रहेगी। अब बड़ा सवाल ये है कि क्या कंपनी पूरे IT सेक्टर को बियर मार्केट से निकाल लेगी? इसका जवाब ये है कि इसके लिए कंपनी को एक और तगड़ी तिमाही दिखनी होगी।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।