पिछले तार दिनों की गिरावट के बाद बाजार में आज अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। 10 बजे सुबह के आसपास सेंसेक्स 1028.6 अंक यानी 1.80 फीसदी की तेजी के साथ 58,263.93 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 279.95 अंक यानी 1.65 फीसदी की बढ़त के साथ 17,294.30 के स्तर पर दिख रहा है।
आज सेंसेक्स-निफ्टी में क्या हो कमाई की रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 17151-17253 पर और दूसरा बड़ा रेजिस्टेंस 17281-17325 पर है। इसके लिए पहला बेस 17056-16956 पर और दूसरा बड़ा बेस
16907-16861 पर है। वीकली सीरीज के पहले दिन बड़ा गैप अप देखने को मिला है। सिस्टम में भारी शॉर्ट पोजिशन कायम है। 17100-200-300 पर कॉल राइटर कायम हैं। पिछले 5 सत्रों में पिछले दिन के शिखर के ऊपर नहीं टिके हैं। पुट राइटर्स 17000-16900 पर जमे हैं। 17151 के ऊपर निकलने पर ही फ्यूचर या 17200 की कॉल अच्छा विकल्प होगा। 20 DEMA यानी 17253 के ऊपर निकलने पर बड़ी शॉर्ट कवरिंग हो सकती है। पहले बेस के नीचे 15 मिनट तक टिके तभी शॉर्ट के बारे में सोचें। लॉन्ग सौदों में अपने रिस्क या पहले बेस पर SLरखें।
निफ्टी बैंक पर रणनीति की बात करते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी बैंक के लिए पहला रेजिस्टेंस 39124-39311 पर और दूसरा बड़ा रेजिस्टेंस 39444-39631 पर है। इसके लिए पहला बेस 38810-38720 पर और दूसरा बड़ा बेस 38630-38490 पर है। बैंक निफ्टी में कल थोड़ी बिकवाली दिखी और 50 DEMA के नीचे बंद हुआ था। पिछले 5 दिनों का शिखर 20 DEMA पर है। 39000 की कॉल के ओपन इंटरेस्ट में 13 लाख शेयर हैं। गैप-अप के बाद 39000-39124 के ऊपर टिके तभी शॉर्ट कवरिंग होगी। शॉर्टकवरिंग की स्थिति में ऑप्शन के बजाए फ्यूचर ट्रेड बेहतर रहेगा।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।