Credit Cards

एलारा कैपिटल के राज भट्ट ने कहा, ब्रिटेन के बाद अमेरिका में भी आएगी मंदी, भारत की स्थिति बेहतर

ब्रिटेन के बाद अमेरिका में भी मंदी आनी है। ब्रिटेन से इंडस्ट्री को ज्यादा मदद की उम्मीद कम है

अपडेटेड Nov 09, 2022 पर 2:47 PM
Story continues below Advertisement
राज भट्ट के मुताबिक अमेरिका की इकोनॉमी दुनिया भर के लिए सबसे बड़ा चैलेंज है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    नवंबर सीरीज के पहले दिन बाजार में कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी 17800 के ऊपर टिकने में कामयाब नजर आ रहा है। वहीं, बैंक निफ्टी और मिडकैप में ऊपरी स्तरों से दबाव देखने को मिल रहा है। ओल्ड इकोनॉमी से जुड़े शेयरों में आज अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। कोल इंडिया, पेट्रोनेट, ONGC और गेल के शेयर 2 फीसदी से ज्यादा चढ़े हैं। लेकिन मेटल और फार्मा में आज मुनाफावसूली का मूड देखने को मिल रहा है।

    कमजोर नतीजों के बाद SBIकार्ड में आज तेज गिरावट देखने को मिल रही है। ये शेयर करीब 5 फीसदी फिसलकर FNO का टॉप लूजर बना है। 30 सिंतबर 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में तिमाही दर तिमाही आधार पर SBI CARDS का मुनाफा 16 फीसदी घटा है। अधर अच्छे नतीजों के बाद टाटा केमिकल्स में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। टाटा केमिकल्स के शेयर 4 फीसदी से ज्यादा फिसले हैं। दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 176 फीसदी बढ़कर 685 करोड़ रुपये रहा है। रेवेन्यू में भी 40 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। लेकिन मार्जिन अनुमान से कम बढ़ा है।

    Hot Stocks: 2-3 हफ्ते में ही हासिल करना चाहते हैं डबल डिजिट रिटर्न तो इन स्टॉक्स को अपने पोर्टफोलियो में करें शामिल


    ये तो रही आज के बाजार की चाल। अब आइए देखते हैं आगे की संभावनाओं पर एलारा कैपिटल के VC और CEO राज भट्ट की क्या है राय। सीएनबीसी-आवाज़ के साथ हुई बातचीत में राज भट्ट ने कहा कि ब्रिटेन के बाद अमेरिका में भी मंदी आने की संभावना है। लेकिन बाकि देशों के मुकाबले भारतीय इकोनॉमी की स्थिति काफी बेहतर है। उन्होंने कहा कि वे इंडिया को लेकर बुलिश हैं।

    राज भट्ट के मुताबिक अमेरिका की इकोनॉमी दुनिया भर के लिए सबसे बड़ा चैलेंज है। अमेरिका में बुरी खबरें अभी तो आनी शुरू हुई हैं। फेसबुक और गूगल के नतीजे खराब रहे हैं। अमेरिकी बाजारों में अभी और गिरावट संभव है। ब्रिटेन के बाद अमेरिका में भी मंदी आनी है। ब्रिटेन से इंडस्ट्री को ज्यादा मदद की उम्मीद कम है। हालांकि भारतीय इकोनॉमी की स्थिति बेहतर है। भारत में निवेश के लिहाज से ITC जैसे कई वैल्यू शेयर हैं। इन पर नजर रखनी चाहिए। राज भट्ट ने इस बातचीत में बताया कि अभी बॉन्ड में ज्यादा निवेश कर रहे हैं।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    Sudhanshu Dubey

    Sudhanshu Dubey

    First Published: Oct 28, 2022 11:36 AM

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।