IT कंपनी Mindtree के शेयरों में आज 12% से ज्यादा की तेजी आई। बाजार खुलने के साथ शेयरों में तेजी आई। सुबह 11.38 पर Mindtree के शेयर 12.24% ऊपर 4891 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे। एक दिन पहले 13 अक्टूबर को कंपनी ने सितंबर तिमाही के अपने नतीजे जारी किए थे। Mindtree के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे जिसका असर कंपनी के शेयरों पर साफ नजर आया।
कंपनी की मुनाफे की ग्रोथ 16% से ज्यादा रही। कंपनी की doller revenue 12.75% बढ़ी। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 16.2 फीसदी की बढ़त के साथ 399 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, CNBC-TV18 पोल में इसके 358 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। जबकि इसी वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 343.4 करोड़ रुपए पर रहा था।
S ने MINDTREE पर Equal-weight रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 4500 रुपये से बढ़ाकर 4250 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के उम्मीद से बेहतर नतीजे आए हैं। कंपनी ने रेवेन्यू को लेकर अच्छी कमेंट्री की है। हालांकि दूसरी छमाही में मार्जिन पर असर दिख सकता है।
UBS ने Mindtree पर बिकवाली की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 3550 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के टॉप क्लाइंट और सुस्त TCV ग्रोथ से चिंता बनी है।
MACQUARIE ने MINDTREE पर UNDERPERFORM रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य बढ़ाकर 3,900 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Q2 में आय उम्मीद से बेहतर रही लेकिन वैल्यूएशन को लेकर चिंता बरकरार है।