जापान का मित्सुबिशी यूएफजे फाइनेंशियल ग्रुप श्रीराम फाइनेंस में खरीदेगा 20% हिस्सेदारी, शेयरों की रीरेटिंग की उम्मीद

इस डील का ऐलान 19 दिसंबर को हो सकता है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह डील प्रति शेयर 880 रुपये के भाव पर हो सकती है। इस डील के 3.5-4 अरब डॉलर के बीच होने का अनुमान है। इस डील के बाद एमयूएफसी को श्रीराम फाइनेंस के बोर्ड में कम से कम दो सीट मिलने की उम्मीद है

अपडेटेड Dec 18, 2025 पर 4:34 PM
Story continues below Advertisement
श्रीराम फाइनेंस के शेयर 18 दिसंबर को 0.21 फीसदी चढ़कर 866 रुपये पर बंद हुए।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    जापान का मित्सुबिशी यूएफजे फाइनेंशियल ग्रुप (एमयूएफजी) श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड में 20 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगा। इस डील का ऐलान 19 दिसंबर को हो सकता है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह डील प्रति शेयर 880 रुपये के भाव पर हो सकती है। इस डील के 3.5-4 अरब डॉलर के बीच होने का अनुमान है। श्रीराम फाइनेंस के शेयर 18 दिसंबर को 0.21 फीसदी चढ़कर 866 रुपये पर बंद हुए।

    जरूरत पड़ने पर बाद में आ सकता है ओपन ऑफर

    इस प्रस्तावित डील के लिए Shriram Finance की वैल्यूएशन उसके 10 अरब डॉलर के करेंट मार्केट कैपिटलाइजेशन के करीब होगी। सूत्रों ने बताया कि एमयूएफजी के साथ इस डील के लिए प्रिफरेंशियल एलॉटमेंट और वारंट्स का इस्तेमाल होगा। अगर ओपन ऑफर की जरूरत पड़ती है तो वह बाद में आएगा। यह एमयूएफजी की श्रीराम फाइनेंस में अंतिम हिस्सेदारी पर निर्भर करेगा।


    कंपनी के बोर्ड में एमयूएफजी को मिलेंगी दो सीटें

    इस डील के बाद एमयूएफजी को श्रीराम फाइनेंस के बोर्ड में कम से कम दो सीट मिलने की उम्मीद है। साथ ही श्रीराम फाइनेंस के भविष्य में और पूंजी जुटाने की स्थिति में एमयूएफजी के पास फर्स्ट राइट ऑफ रिफ्यूजल (RoFR) होगा। इससे एमयूएफजी को श्रीराम फाइनेंस में अपनी हिस्सेदारी धीरे-धीरे बढ़ाकर 51 फीसदी तक करने का विकल्प मिलेगा।

    2025 में फाइनेंशियल सर्विसेज में सबसे बड़ी डील

    पिरामल के 2023 में श्रीराम फाइनेंस में अपनी हिस्सेदारी बेच देने के बाद यह कंपनी में पहला बड़ा निवेश है। यह डील एमेरिटे्स एनबीडी के आरबीएल बैंक में निवेश और एसएमबीसी के यस बैंक के अधिग्रहण की डील से बड़ी हो सकती है। यह 2025 में अब तक की फाइनेंशियल सर्विसेज से जुड़ी सबसे बड़ी डील हो सकती है।

    बदलाव के दौरा से गुजर रहा श्रीराम फाइनेंस का मैनेजमेंट

    यह डील ऐसे वक्त हो रही है, जब श्रीराम फाइनेंस का मैनेजमेंट बदलाव के दौर से गुजर रहा है। हाल में पराग शर्मा को प्रमोट कर कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ फाइनेंशियल अफसर बना दिया गया। प्रमोटर कंपनी श्रीराम कैपिटल की एमडी और सीईओ शुभाश्री श्रीराम को श्रीराम फाइनेंस के बोर्ड में शामिल होने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें: दिग्गज इनवेस्टमेंट फर्म L Catterton India ने हल्दीराम्स में किया निवेश

    2025 में 46 फीसदी चढ़ा है श्रीराम फाइनेंस का शेयर

    यह प्रस्तावित निवेश ऐसे वक्त हो रहा है, जब Shriram Finance के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली है। पिछले तीन महीनों में कंपनी का शेयर 38 फीसदी चढ़ा है। यह इस दौरान बीएसई सेंसेक्स में आई तेजी से ज्यादा है। इस दौरान सेंसेक्स करीब 3 फीसदी चढ़ा है। यह शेयर 2025 में अब तक करीब 46 फीसदी चढ़ा है। इससे यह इस साल सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले शेयरों में शामिल हो गया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।