जापान का मित्सुबिशी यूएफजे फाइनेंशियल ग्रुप (एमयूएफजी) श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड में 20 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगा। इस डील का ऐलान 19 दिसंबर को हो सकता है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह डील प्रति शेयर 880 रुपये के भाव पर हो सकती है। इस डील के 3.5-4 अरब डॉलर के बीच होने का अनुमान है। श्रीराम फाइनेंस के शेयर 18 दिसंबर को 0.21 फीसदी चढ़कर 866 रुपये पर बंद हुए।
