Global Market : ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत, एशिया में 2% तक की तेजी, GIFT NIFTY 35 अंक नीचे

Global Market :एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 35.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 2.13 फीसदी की बढ़त के साथ 35,785.55 के आसपास दिख रहा है

अपडेटेड Aug 13, 2024 पर 8:27 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Global market : अमेरिका में WPI के आंकड़े आज और CPI के आंकड़े कल जारी होने वाले है। खुदरा महंगाई दर माह-दर-माह 0.2 फीसदी और सालाना आधार पर 3 फीसदी बढ़ने की संभावना है।

ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत मिले हैं। एशिया में 2 परसेंट तक की तेजी नजर आई है। हालांकि गिफ्ट निफ्टी में 35 अंकों का दबाव देखने को मिल रहा है। अमेरिका में महंगाई आंकड़ों से पहले MIXED कारोबार दिखाई दिया है। US फ्यूचर्स में हल्की बढ़त देखने को मिली। कल डाओ जोंस 140 प्वाइंट नीचे क्लोज हुआ था। लेकिन नैस्डैक और S&P बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहे थे। अब बाजार को अमेरिका के महंगाई के आंकड़ों का इंतजार हैं। वहीं इस हफ्ते वॉलमार्ट, होम डिपो के तिमाही नतीजे आने वाले है।

US में बढ़ेगी महंगाई?

अमेरिका में WPI के आंकड़े आज और CPI के आंकड़े कल जारी होने वाले है। खुदरा महंगाई दर माह-दर-माह 0.2 फीसदी और सालाना आधार पर 3 फीसदी बढ़ने की संभावना है।10-साल के अमेरिकी बॉन्ड यील्ड 3.7 बेसिस प्वॉइंट घटकर 3.19 फीसदी पर है।


क्रूड में लगी आग?

उधर मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल में तेज उछाल देखने को मिला। एक दिन में कच्चे तेल का भाव करीब 4% से ज्यादा चढ़कर 82 डॉलर के करीब पहुंच गया। जबकि ब्रेंट का भाव 82 डॉलर के करीब पहुंचा है। WTI 80 डॉलर के करीब कारोबार कर रहा है। दरअसल मिडिल ईस्ट संकट गहराने से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। इस बीच गाजा पर इजरायल के हमलों का दौर जारी है। US मिडिल ईस्ट में सैनिकों की संख्या बढ़ा रहा है । बाजार को सितंबर में US में दरें घटने की उम्मीद है। OPEC ने 2024 के लिए ग्लोबल मांग अनुमान घटाया है । OPEC ने अनुमान घटाकर 21.1 लाख बैरल रोजाना किया है। पहले ग्लोबल मांग का अनुमान 22.5 लाख बैरल रोजाना का था।

बढ़ी सोने-चांदी की चमक

इधर इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में भी उछाल आया है। COMEX पर सोना एक दिन में 2% चढ़ा है। सोने का दिसंबर वायदा रिकॉर्ड स्तरों के करीब पहुंचा। COMEX पर सोने का दिसंबर वायदा $2517 तक पहुंचा। सोने का भाव 2 अगस्त को रिकॉर्ड $2522 तक पहुंचा था। जबकि COMEX पर एक दिन में चांदी 2.50% चढ़ी। चांदी का सितंबर वायदा 28 डॉलर के पार निकला है। US मिडिल ईस्ट में सैनिकों की संख्या बढ़ा रहा है। बाजार को सितंबर में US में दरें घटने की उम्मीद है।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। GIFT NIFTY 35.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 2.13 फीसदी की बढ़त के साथ 35,785.55 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.80 फीसदी की तेजी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.20 फीसदी गिरकर 21,729.04 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.20 फीसदी की गिरकर 17,088.47 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में फ्लैट कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 2,855.97 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।