बाजार में आज सिर्फ M&M के चर्चे हैं। दरअसल M&M के शेयर में आज 7 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। इस तेजी के पीछे कई ब्रोकरेज रिपोर्ट्स का हाथ है। क्या कहा गया है इन रिपोर्ट्स में यह बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ यतिन मोता ने बताया कि CLSA ने M&M पर Buy रेटिंग के साथ 2,074 रुपए प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि कंपनी के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं। प्रोडक्शन बढ़ने से SUVs की बुकिंग घटी है।
