SUV सेगमेंट में जारी रहेगी 10-12% की ग्रोथ, जल्द लॉन्च होगा XUV3OO का नया वर्जन : M&M

M&M के ग्रुप CFO मनोज भट ने कहा कि आगे SUV सेगमेंट में 10-12% की ग्रोथ जारी रहने की उम्मीद है। SUV सेगमेंट में कंपनी का मार्केट शेयर बढ़ेगा। XUV3OO का नया वर्जन जल्द लॉन्च करेंगे। साल के अंत तक पहली EV लॉन्च करेंगे। वित्त वर्ष 2025 में SUV मार्केट मजबूत रहने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि अप्रैल से कंपनी की उत्पादन क्षमता 49,000 यूनिट महीने होगी। कंपनी का फोकस 5 डोर थार की उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर बना हुआ है

अपडेटेड Feb 15, 2024 पर 2:40 PM
Story continues below Advertisement
कंपनी का मौजूदा बैकलॉक 2.26 लाख गाड़ियों का है। मॉडल के हिसाब से वेटिंग पीरियड अलग-अलग है। नई थार और नई SCORPIO का वेटिंग पीरियड ज्यादा है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    तीसरी तिमाही में M&M के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे हैं। कंपनी की आय में 17 फीसदी और मुनाफे में 61 फीसदी की बढ़त हुई है। EBITDA ग्रोथ भी 15 फीसदी पर रही है। लेकिन मार्जिन पर हल्का दबाव देखने को मिला है। तीसरी तिमाही में कंपनी के फार्म इक्विपमेंट सेगमेंट में दबाव देखने को मिला है। कंपनी के नतीजों पर बात करते कंपनी के ग्रुप CFO मनोज भट ने सीएनबीसी-आवाज़ को बताया कि तीसरी तिमाही में कंपनी के फार्म इक्विपमेंट सेगमेंट में दबाव देखने को मिला है। फार्म इक्विपमेंट सेगमेंट की मार्जिन घटकर 15.4% पर रही है। इस सेगमेंट की आय फ्लैट रही है।

    तीसरी तिमाही में कंपनी के ऑटो सेगमेंट का मार्जिन सालाना आधार पर दबाव में रहा है। ऑटो सेगमेंट की मार्जिन 9% घटकर 8.2% पर रही है। लेकिन तिमाही आधार पर ऑटो के मार्जिन में सुधार हुआ है। फार्म इक्विपमेंट के मार्जिन 15.5% पर रहे हैं। ट्रैक्टर सेगमेंट के मार्जिन 16.9% रहे हैं।

    सालाना आधार पर फार्म और ट्रैक्टर के मार्जिन घटे हैं।

    मॉनसून सामान्य होने पर ट्रैक्टर बिक्री में सुधार की उम्मीद


    इस बातचीत में मनोज ने आगे कहा कि इंडस्ट्री ट्रैक्टर सेगमेंट में 5% का दबाव देखने को मिला है। मॉनसून में कमी और रबी की बुआई घटने से दबाव देखने को मिला है। ग्रामीण इकोनॉमी पर भी सरकार का खर्च कम रहा है। कमजोर ट्रिगर से ट्रैक्टर बिक्री के सेंटिमेंट पर असर पड़ा है। इस साल मॉनसून सामान्य रहने की उम्मीद है। मॉनसून सामान्य होने पर ट्रैक्टर बिक्री में सुधार आएगा।

    Trade Spotlight : सेल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और करूर वैश्य बैंक में अब क्या हो ट्रेडिंग रणनीति

    SUV सेगमेंट में जारी रहेगी 10-12% की ग्रोथ, जल्द लॉन्च होगा XUV3OO का नया वर्जन

    मनोज के आगे कहा कि आगे M&M  के SUV सेगमेंट में 10-12% की ग्रोथ जारी रहने की उम्मीद है। SUV सेगमेंट में कंपनी का मार्केट शेयर बढ़ेगा। XUV3OO का नया वर्जन जल्द लॉन्च करेंगे। साल के अंत तक पहली EV लॉन्च करेंगे। वित्त वर्ष 2025 में SUV मार्केट मजबूत रहने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि अप्रैल से कंपनी की उत्पादन क्षमता 49,000 यूनिट महीने होगी। कंपनी का फोकस 5 डोर थार की उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर बना हुआ है।

    मनोज ने बताया कि कंपनी का मौजूदा बैकलॉक 2.26 लाख गाड़ियों का है। मॉडल के हिसाब से वेटिंग पीरियड अलग-अलग है। नई थार और नई SCORPIO का वेटिंग पीरियड ज्यादा है। उत्पादन क्षमता बढ़ने से वेटिंग पीरियड कम होगा। पिछली तिमाही में कैंसलेशन 10% के करीब थे। दिसंबर में कैंसलेशन ज्यादा रहते हैं।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।