कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन शुक्रवार को बाजार निचले स्तरों पर कारोबार करता नजर आ रहा है। लगातार 8 दिनों की तेजी के बाद बाजार में हल्की मुनाफावसूली दिख रही है। निफ्टी 18700 के नीचे फिसल गया है। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा जुड़ीं। इन्होंने आज निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राय दी। इसके साथ ही अपने शानदार कॉल्स बताये। शिवांगी ने जोरदार कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। आज निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 18600, 18700 और 18800 के स्तरों पर एक्टिव नजर आ रहे हैं। जबकि निफ्टी में पुट राइटर्स 18700, 18600 और 18500 के लेवल्स पर एक्टिव नजर आ रहे हैं। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो इसमें 43000, 43100 और 43200 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। जबकि बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 43100, 43000 और 42900 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दे रहे हैं।
मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा की बाजार पर राय
शिवांगी ने कहा कि बाजार का ओवरऑल स्ट्रक्चर पॉजिटिव नजर आ रहा है। निफ्टी में हायर लेवल पर थोड़ी-बहुत प्रॉफिट टेकिंग देखने को मिल रही है। वहीं दोनों इंडाइसेस का वीकली स्ट्रक्चर पॉजिटिव नजर आ रहा है। निफ्टी में 18442 का लेवल एक सपोर्ट के रूप में काम करता हुआ दिखाई देगा। इसमें ऊपर की तरफ 18881 के लेवल पर रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है। इन दोनों स्तरों पर ध्यान रखते हुए इसमें ट्रेड लेना चाहिए।
बैंक निफ्टी पर शिवांगी ने कहा कि इस इंडेक्स में हैवीवेट शेयरों में गैपडाउन ओपनिंग देखने को मिली है। इसका ओवरऑल स्ट्रक्चर पॉजिटिव नजर आ रहा है। इसमें 42750 और 43250 के स्तर महत्वपूर्ण दिखाई दे रहे हैं। बैंक निफ्टी में 42750 पर सपोर्ट नजर आ रहा है। जबकि ऊपर की तरफ इसमें 43250 पर रेजिस्टेंस दिखाई दे रहा है।
शिवांगी सरडा के शानदार F&O कॉल्स
Deepak Nitrite Future: खरीदें- 2221 रुपये, स्टॉपलॉस - 2150 रुपये, लक्ष्य - 2280 रुपये
Apollo Hospitals Future: खरीदें- 4866 रुपये, स्टॉपलॉस - 4740 रुपये, लक्ष्य - 5020 रुपये
India Cements Future: खरीदें- 249 रुपये, स्टॉपलॉस - 243 रुपये, लक्ष्य - 258 रुपये
सस्ता ऑप्शन कराएगा जोरदार कमाई जो करायेगा जोरदार कमाई: GRASIM
शिवांगी ने सस्ता ऑप्शन के लिए ग्रासिम के स्टॉक में ऑप्शन कॉल सुझाया। उन्होंने कहा कि इसकी दिसंबर सीरीज की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदनी चाहिए। शिवांगी ने ग्रासिम की 1800 के स्ट्राइक वाली कॉल 56 रुपये के स्तर पर खरीदने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 40 रुपये पर स्टॉपलॉस लगायें। इसमें जल्द ही 70 रुपये के टारगेट देखने को मिलेंगे।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )