प्लास्टिक पाइप्स कंपनियों के शेयरों में आज दिख रही है अच्छी तेजी, जानिये क्या है वजह

Prince Pipes, Astral Pipes और Finolex Pipes के शेयरों में अच्छी तेजी दिखाई दे रही है। Prince Pipes का शेयर आज 5% की तेजी के साथ कारोबार करता नजर आया

अपडेटेड Dec 02, 2022 पर 12:28 PM
Story continues below Advertisement
ICICI Securities ने Prince Pipes, Astral Pipes और Finolex Pipes पर खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इस पाइप स्टॉक्स का टारगेट प्राइस भी बढ़ाया
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    पिछले 8 दिनों की लगातार तेजी के बाद आज कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में हल्की मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। निफ्टी 18700 के नीचे फिसल गया है। जबकि बैंक निफ्टी बैंक में 200 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट नजर आ रही है। HDFC TWINS, TCS और ICICI बैंक ने दबाव बनाया है। ऑटो और NBFCs में आज सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। जबकि मिडकैप IT में आज भी रौनक है। वहीं दूसरी तरफ प्लास्टिक पाइप्स कंपनियों में आज अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। इन कंपनियों के शेयर आज अच्छी चाल चलते नजर आ रहे हैं। शेयरों में उछाल नजर आ रहा है। जानते हैं प्लास्टिक पाइप शेयरों में उछाल की वजह क्या है-

    सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने प्लास्टिक पाइप्स के शेयरों की तेजी पर बात करते हुए कहा कि आज प्रिंस पाइप्स (Prince Pipes), एस्ट्रल पाइप्स (Astral Pipes) और फिनोलेक्स पाइप्स (Finolex Pipes) के शेयरों में अच्छी तेजी दिखाई दे रही है। इसकी वजह बताते हुए यतिन ने कहा कि साल की ऊंचाई से PVC Resin की कीमतें 43% घटी हैं। इसका असर आज प्लास्टिक पाइप्स के शेयरों पर दिखाई दे रहा है।

    उन्होंने आगे कहा कि इन पाइप्स के लिए एग्रीकल्चर और प्लबिंग सेक्टर से डिमांड बढ़ने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही (H2FY23) में प्लास्टिक पाइप्स के वॉल्यूम में बढ़ोतरी भी संभव है। वहीं बिक्री बढ़ने से ऑपरेटिंग प्रॉफिट में सुधार होने की भी उम्मीद है। इन उम्मीदों के चलते आज प्लास्टिक पाइप्स के शेयर दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं।


    विदेशी निवेशक 2023 में भारतीय स्टॉक्स में जारी रखेंगे खरीदारी- मनीष सोनथालिया, Motilal Oswal AMC

    आज के कारोबार में Prince Pipes आज 5% की तेजी के साथ कारोबार करता नजर आया। वहीं Astral Pipes के शेयर में आज 2% तेजी नजर आई। जबकि Finolex Pipes में भी आज 1% का उछाल देखने को मिला।

    यतिन मोता ने कहा कि प्लास्टिक पाइप्स कंपनियों पर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) ने खरीदारी की रेटिंग देकर लक्ष्य मूल्य बढ़ाया। इसके कारण भी प्लास्टिक्स पाइप्स के शेयरों में रैली देखने को मिली।

    ICICI Securities ने प्रिंस पाइप्स पर खरीदारी की रेटिंग देकर 691 रुपये का लक्ष्य तय किया है। ब्रोकरेज ने एस्ट्रल पाइप्स पर खरीदारी की कॉल देते हुए इसका लक्ष्य 2295 रुपये प्रति शेयर तय किया है। जबकि फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज पर खरीदारी की सलाह देते हुए इसका लक्ष्य 186 रुपये प्रति शेयर फिक्स किया है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।