कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन शुक्रवार को बाजार निचले स्तरों पर कारोबार करता नजर आ रहा है। लगातार 8 दिनों की तेजी के बाद बाजार में हल्की मुनाफावसूली दिख रही है। निफ्टी 18700 के नीचे फिसल गया है। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा जुड़ीं। इन्होंने आज निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राय दी। इसके साथ ही अपने शानदार कॉल्स बताये। शिवांगी ने जोरदार कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। आज निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 18600, 18700 और 18800 के स्तरों पर एक्टिव नजर आ रहे हैं। जबकि निफ्टी में पुट राइटर्स 18700, 18600 और 18500 के लेवल्स पर एक्टिव नजर आ रहे हैं। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो इसमें 43000, 43100 और 43200 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। जबकि बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 43100, 43000 और 42900 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दे रहे हैं।
