Moneycontrol Data: नए कॉमस्कोर डेटा सामने आ गए हैं। इसके मुताबिक मनीकंट्रोल जनवरी में बाजार में आगे बना हुआ है, कुल पेज व्यू 420 मिलियन से अधिक है और टाइम स्पेंट 667 मिलियन मिनट तक पहुंच गया है। मनीकंट्रोल निकटतम प्रतिद्वंद्वी इकोनॉमिक टाइम्स काफी पीछे है। इकोनॉमिकटाइम्स.कॉम जनवरी में केवल 223 मिलियन मिनट के साथ 213 मिलियन पेज व्यूज हासिल करने में कामयाब रहा।
पेज व्यू के मामले में ईटी मनीकंट्रोल के आकार का लगभग आधा है। टाइम स्पेंट के मामले में, ईटी मनीकंट्रोल के आकार का सिर्फ एक तिहाई है। ये दोनों पैरामीटर मीडिया प्लानर्स और विज्ञापनदाताओं के लिए सर्वोपरि हैं, जो हमेशा बेहतर प्लेटफॉर्म चुनते हैं। इसके साथ ही ये डेटा पाठकों के भरोसे को भी दर्शाता है, जो ईटी की तुलना में मनीकंट्रोल के कंटेंट का लगभग तीन गुना उपभोग कर रहे हैं।
मनीकंट्रोल की खासियत है कि वो महत्वपूर्ण बिजनेस स्टोरीज को सबसे पहले ब्रेक करता है। इसके साथ ही मनीकंट्रोल बिजनेस लीडर्स, स्टार्टअप और निवेशकों का पसंदीदा मंच है। मनीकंट्रोल की सशुल्क सदस्यता सर्विस MC Pro भी लोगों को काफी पसंद है। यहां लगभग 700,000 कस्टमर है, जो ईटी प्राइम से काफी आगे है।