बाजार में शुरुआत से ही रिकवरी का मूड है। निफ्टी 17600 के ऊपर टिकने में कामयाब रहा है। आज भी बैंक निफ्टी आउटपरफॉर्म कर रहा है। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस शो में आज की हमारी एक्सपर्ट मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा हैं। शिवांगी ने आज बाजार पर अपनी राय दी। इसके साथ ही उन्होंने तीन दमदार स्टॉक्स के साथ एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया।
NIFTY में राइटर्स की रेंज
आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17800, 17900 और 18000 के लेवल पर एक्टिव नजर आये
आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 17800, 17700 और 17600 के लेवल पर एक्टिव नजर आये
NIFTY BANK में राइटर्स की रेंज
आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 41500, 41800 और 42000 के लेवल पर एक्टिव नजर आये
आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 41400, 41200 और 41000 के लेवल पर एक्टिव नजर आये
बता दें कि इंडेक्स या शेयर में ऑप्शन के तहत किसी स्ट्राइक पर कॉल या पुट ट्रेड लेने वाले ट्रेडर्स को राइटर्स कहते हैं।
मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा की बाजार पर राय
शिवांगी ने कहा कि आज इंडिया विक्स निफ्टी को सपोर्ट कर रहा है। 17777 को होल्ड किया है उस लिहाज से इसमें ऊपर की तरफ अगला सपोर्ट जोन 17950 और 18000 के बीच बनते हुए दिख रहे हैं। इसको ओवरऑल स्ट्रक्चर पॉजिटिव है लिहाजा इसमें कोई भी डिक्लाइन आने पर इसमें खरीदारी करने की सलाह होगी। इसमें 17777 के स्टॉपलॉस के साथ 18000 के टारगेट के लिए लॉन्ग पोजीशन बना सकते हैं।
मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा के दमदार कॉल्स
ACC Sep Fut : खरीदें - 2736 रुपये, लक्ष्य - 2840 रुपये, स्टॉपलॉस - 2680 रुपये
TVS Motor Sep Fut : खरीदें - 1080 रुपये, लक्ष्य - 1125 रुपये, स्टॉपलॉस - 1060 रुपये
Apollo Tyre Sep Fut : खरीदें - 291 रुपये, लक्ष्य - 300 रुपये, स्टॉपलॉस - 285 रुपये
सस्ता ऑप्शन दिलाएगा तगड़ा मुनाफा: Navin Flourine
आज शिवांगी ने इस केमिकल स्टॉक में सस्ता ऑप्शन चुना है। उन्होंने कहा कि इसमें सस्ता ऑप्शन कॉल लेने पर अच्छी कमाई हो सकती है। नवीन फ्लोरीन की सितंबर सीरीज की 4800 के स्ट्राइक वाली कॉल 145 के स्तर पर खरीदें। इसमें 108 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 170 रुपये का टारगेट प्राइस देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )