सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े गेम शो खिलाड़ी No.1 में 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते हमारे साथ Nirmal Bang के विकास सालुंखे, Arihant Capital के रत्नेश रोयल और EQUINOX Research के पंकज रांदड़ मुकाबला कर रहे हैं। इस मुकाबले में कोई भी जीते लेकिन इनके सुझावों और अपनी सूझ-बूझ से आप चाहें तो पैसा बना सकते हैं।
Arihant Capital के रत्नेश रोयल की निफ्टी पर राय
Arihant Capital के रत्नेश रोयल ने कहा अगर आज निफ्टी 17880 या 17890 के ऊपर क्लोजिंग दिखाता है तो हमें इसमें अगले सत्र में 17980 तक का उछाल देखने को मिल सकता है। इसलिए निफ्टी में आज की क्लोजिंग का स्तर काफी अहम होगा। इसमें 17810 के स्टॉपलॉस के साथ तेजी का कॉल लिया जा सकता है।
EQUINOX Research के पंकज रांदड़ ने निफ्टी पर राय देते हुए कहा यदि निफ्टी आज 17930 का लेवल ब्रेक कर देता है और इस स्तर के ऊपर 10 मिनट से ज्यादा समय तक टिक जाता है तो इसमें 18000 के स्तर भी देखने को मिल सकते हैं। बैंक निफ्टी पर फिलहाल सतर्क रवैया अपनाना चाहिए।
Nirmal Bang के विकास सालुंखे की निफ्टी पर राय
Nirmal Bang के विकास सालुंखे ने कहा कि निफ्टी 17900 से 18000 के दायरे के बीच कारोबार करता हुआ दिखाई देगा। लेकिन मिडकैप शेयरों में अच्छी मजबूती नजर आयेगी। इसलिए आज हम इंडेक्स और लार्जकैप स्टॉक्स की बजाय मिडकैप सेगमेंट पर फोकस करेंगे।
एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
Nirmal Bang के विकास सालुंखे का कमाईवाला स्टॉकः BUY EIH
विकास ने कहा कि इसमें 190 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 210 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 187 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
Arihant Capital के रत्नेश रोयल का कमाईवाला शेयरः BUY TVS Motor
रत्नेश ने इस स्टॉक में 1084 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1030 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1200 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
EQUINOX Research के पंकज रांदड़ का कमाईवाला स्टॉकः BUY TITAN
पंकज ने कहा कि इस स्टॉक में 2679 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 2790 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 2635 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।