बैंकिंग सेक्टर की हालत अच्छी नहीं है। Silicon Valley Bank के डूबने की खबर आने के बाद कई दूसरे बैंकों पर भी खतरा मंडरा रहा है। हालांकि, क्रेडिट सुईस (Credit Suisse) को बड़ी राहत मिल गई है। स्विस नेशनल बैंक क्रेडिट सुईस को कर्ज देने को तैयार है। क्रेडिट सुईस को 5400 करोड़ डॉलर कर्ज मिलने का रास्ता साफ हुआ है। कल क्रेडिट सुईस का शेयर 25% टूटा था। सऊदी निवेशक ने और पैसे लगाने से इनकार किया था। इसमें सऊदी नेशनल बैंक की सबसे ज्यादा 9.9% हिस्सेदारी है । इधर, इंडिया में भी बैंकिंग सेक्टर पर थोड़ा असर पड़ा है। लेकिन मॉर्गन स्टैनली को कई भारतीय बैंक शेयरों के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। आइए डालते है उसकी रिपोर्ट पर एक नजर।
मॉर्गन स्टैनली ने SBI पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और इसके लिए 715 रुपये का लक्ष्य दिया है। मॉर्गन स्टैनली ने कहा है कि मैक्रो चुनौतियों के बाद भी मैनेजमेंट को बैंकिंग सेक्टर बेहतर रहने का भरोसा है। बैंक को लोन ग्रोथ ट्रेंड में मजबूती की उम्मीद है। बैंक ने कहा कि अगली दो तिमाहियों के दौरान मार्जिन में सुधार देखने को मिल रहा है । छोटी अवधि में पूंजी जुटाने की उम्मीद नहीं दिख रही है। एसेट क्वॉलिटी ट्रेंड में ठीकठाक प्रदर्शन जारी है। बैंक को RoA 1-1.1% तक रहने का भरोसा है।
मॉर्गन स्टैनली ने आईसीआईसीआई बैंक पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 1250 रुपये का लक्ष्य दिया है। महंगाई और ऊंची दरों के बाद भी रिटेल/SME डिस्बर्समेंट रन रेट में मजबूती देखने को मिली है। हाल की तिमाहियों में मार्जिन में अच्छी सुधार देखने को मिल रही है और अगले साल मार्जिन मॉडरेट होने की उम्मीद है। रिटेल टर्म डिपॉजिट में ग्रोथ जारी है और ऊंचे ब्याज दर का फायदा मिल रहा है।
बैंक ऑफ इंडिया पर मॉर्गन स्टैनली ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट में कहा है कि बैंक की मार्जिन मौजूदा स्तर के करीब रहने का भरोसा है। बैंक का लोन ग्रोथ आउटलुक मजबूत है लेकिन 2023 में कुछ हद मॉडरेशन की उम्मीद है। बैंलेंसशीट और मजबूत करने के लिए बैंक पूंजी जुटाने पर विचार कर रहा है। बैंक अब न्यूनतम पब्लिक मालिकाना के लिए 25% को पूरा करने को तैयार है। बैंक ऑफ इंडिया ने मॉर्गन स्टैनली पर ओवरवेट रेटिंग दी है और स्टॉक के लिए 125 रुपये का लक्ष्य दिया है।
मॉर्गन स्टैनली ने एक्सिस बैंक पर 1200 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य के साथ OVERWEIGHT रेटिंग की राय दी है। ब्रोकरेज हाउस ने कहा कि मार्जिन का मौजूदा स्तर मध्यम अवधि के गाइडेड लेवल से ज्यादा है और लोन डिमांड अब तक बेहतर दिख रहा है। बैंक को मार्केट शेयर में बढ़ोतरी का दौरा बरकरार रहने की उम्मीद है। बैंक को अगले साल डिपॉजिटी ग्रोथ में तेजी आने की उम्मीद है। रियल रेट्स और रणनीति के फायदे की वजह से बैंक को डिपॉजिट ग्रोथ में सुधार की उम्मीद है। एसेट क्वॉलिटी बेहतर कर रहा है और नेट स्लिपेजेज और क्रेडिट कॉस्ट ठीकठाक है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।