Today's Brokerages top calls: ग्लोबल वित्तीय संकट की आशंका से बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। निफ्टी लगातार छठे दिन फिसलकर 6 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा है। बैंक निफ्टी और मिडकैप में गिरावट और ज्यादा बढ़ी है। इस बीच मेटल शेयरों में हाहाकार मचा है। मंदी की आशंका से 3 परसेंट से ज्यादा निफ्टी मेटल इंडेक्स टूटा। हिंडाल्को, टाटा स्टील, JSW स्टील 4 परसेंट से ज्यादा लुढ़का है। मेटल में 6 हफ्ते की बड़ी इंट्रा-डे गिरावट आई है। मेटल इंडेक्स 2 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया है।
आज दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर किन शेयरों पर हैं। इस बारे में जानकारी जुटाने पर पता चला है कि आज ब्रोकरेज हाउसेज Ashok Leyland, Nykaa पर बुलिश हैं। जबकि Titan, Bajaj Finance पर उनकी ओवरवेट रेटिंग है।
Ashok Leyland पर CLSA की राय
CLSA ने अशोक लैलेंड पर खरीदारी की राय दी है और इसके लिए 189 रुपये का लक्ष्य दिया है। सीएलएसए का कहना है कि मजबूत डिमांड और मार्जिन में सुधार पर भरोसा दिख रहा है। कमर्शियल वाहनों की बिक्री अगले 2 साल में बढ़ने के कई संकेत दिख रहे हैं। कीमतें बढ़ने का सीमित असर दिखा क्योंकि वॉल्यूम बढ़ने में मार्जिन में सुधार है। कंपनी हेवी ट्रक सेगमेंट में हाल में हासिल की हुई मार्केट शेयर को बनाए रखेगी ।
IndiGo पर Jefferies की राय
जेफरीज ने इंडिगो पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग की राय देते हुए 1,615 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। जेफरीज का कहना है कि तेज ग्रोथ वाले एविएशन मार्केट में बड़ी कंपनी के तौर पर कायम है। मध्यम अवधि में चुनौतियां है हालांकि LCC सेगमेंट में दूसरी कंपनियां क्षमता बढ़ा रहीं है।LCC सेगमेंट में मुनाफे की सबसे बड़ी चुनौती होगी, छोटी अवधि में फ्यूल कीमतें घटने का फायदा है। हालांकि कंपनी पर को-प्रोमोटर की ओर से हिस्सेदारी घटाने का भी असर दिखेगा।
Titan पर JP Morgan की राय
जेपी मॉर्गन ने Titan पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 3000 रुपये का लक्ष्य दिया है। जेपी मॉर्गन का कहना है कि बेहतर डिस्क्रेशनरी प्ले के तौर पर ये शेयर उनका पसंदीदा शेयर है। मार्केट शेयर बढ़ना , कोर ग्रोथ ड्राइवर होने की उम्मीद और रणनीतिक पहल का भी फायदा इस स्टॉक को मिल सकता है। जेपी मॉर्गन ने कहा है कि FY22-27 के बीच ज्वेलरी सेगमेंट में 20% के CAGR रहने की उम्मीद है। मार्जिन 12-13% पर बरकरार रहने की उम्मीद दिख रही है।
Bajaj Finance पर Morgan Stanley की राय
मॉर्गन स्टैनली ने बजाज फाइनेंस पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और 8000 रुपये का लक्ष्य दिया है। मॉर्गन स्टैनली ने कहा कि मार्टगेज में कंपिटीशन तीसरी तिमाही के मुकाबले कम हुआ, ग्रोथ में तेजी लौटी है। B2B बिक्री फाइनेंस कारोबार में भी तेजी लौटी, फेस्टिव सीजन में सुस्ती दिखी थी। 26-27% के गाइडेंस को पूरा होने का मैनेजमेंट का भरोसा है। नए पहल से 1-2% का भी फायदा संभव है। कंपनी मार्जिन की जगह ग्रोथ को वरीयता दे रही है। Q4FY23 और FY24 के दौरान मैनेजमेंट को तेजी का भरोसा है।
नोमुरा ने Nykaa पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 214 रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया है। नोमुरा का कहना है कि डिस्क्रेशनरी डिमांड में सुस्ती का BPC सेगमेंट पर असर नहीं होगा। ओम्नी चैनल मौजूदगी से ग्राहकों के ट्रेंड में बदलाव होंगे। फुलफिलमेंट सेंटर पर बड़े कैपेक्स पूरे हो चुके हैं। Q3FY23 में नायका कॉस्मेटिक्स के लिए 250 करोड़ रुपए GMV पूरा हो चुका है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )