Get App

मॉर्गन स्टैनली को इन बैंकिंग शेयरों में दिख रहा प्रॉफिट बनाने का मौका, क्या आप इनवेस्ट करेंगे?

बैंक ऑफ इंडिया पर मॉर्गन स्टैनली ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट में कहा है कि बैंक का लोन ग्रोथ आउटलुक मजबूत है। बैंलेंसशीट और मजबूत करने के लिए बैंक पूंजी जुटाने पर विचार कर रहा है। मॉर्गन स्टैनली ने आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों के भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। इस शेयर के लिए 1250 रुपये रुपये का टारगेट प्राइस दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 16, 2023 पर 12:59 PM
मॉर्गन स्टैनली को इन बैंकिंग शेयरों में दिख रहा प्रॉफिट बनाने का मौका, क्या आप इनवेस्ट करेंगे?
- मॉर्गन स्टैनली ने एक्सिस बैंक पर 1200 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य के साथ OVERWEIGHT रेटिंग की राय दी है।

बैंकिंग सेक्टर की हालत अच्छी नहीं है। Silicon Valley Bank के डूबने की खबर आने के बाद कई दूसरे बैंकों पर भी खतरा मंडरा रहा है। हालांकि, क्रेडिट सुईस (Credit Suisse) को बड़ी राहत मिल गई है। स्विस नेशनल बैंक क्रेडिट सुईस को कर्ज देने को तैयार है। क्रेडिट सुईस को 5400 करोड़ डॉलर कर्ज मिलने का रास्ता साफ हुआ है। कल क्रेडिट सुईस का शेयर 25% टूटा था। सऊदी निवेशक ने और पैसे लगाने से इनकार किया था। इसमें सऊदी नेशनल बैंक की सबसे ज्यादा 9.9% हिस्सेदारी है । इधर, इंडिया में भी बैंकिंग सेक्टर पर थोड़ा असर पड़ा है। लेकिन मॉर्गन स्टैनली को कई भारतीय बैंक शेयरों के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। आइए डालते है उसकी रिपोर्ट पर एक नजर।

मॉर्गन स्टैनली ने SBI पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और इसके लिए 715 रुपये का लक्ष्य दिया है। मॉर्गन स्टैनली ने कहा है कि मैक्रो चुनौतियों के बाद भी मैनेजमेंट को बैंकिंग सेक्टर बेहतर रहने का भरोसा है। बैंक को लोन ग्रोथ ट्रेंड में मजबूती की उम्मीद है। बैंक ने कहा कि अगली दो तिमाहियों के दौरान मार्जिन में सुधार देखने को मिल रहा है । छोटी अवधि में पूंजी जुटाने की उम्मीद नहीं दिख रही है। एसेट क्वॉलिटी ट्रेंड में ठीकठाक प्रदर्शन जारी है। बैंक को RoA 1-1.1% तक रहने का भरोसा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें