CYIENT पर MORGAN STANLEY और सीमेंट सेक्टर पर जेफरीज से जानें निवेश राय

JEFFERIES ने CEMENT सेक्टर पर राय देते हुए कहा कि तिमाही आधार पर Q2FY23 में सीमेंट की औसत कीमतें 5-5.5% गिरीं हैं लेकिन इस बार सितंबर के महीने में डिमांड के ट्रेंड में सुधार दिखा है

अपडेटेड Oct 03, 2022 पर 9:41 AM
MORGAN STANLEY ने CYIENT पर राय देते हुए कहा कि DLM बिजनेस में कुछ हिस्सा बिक्री कंपनी के लिए पॉजिटिव है। कंपनी को आंशिक हिस्सा बिक्री से DLM बिजनेस बढ़ाने में मदद मिलेगी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके। इसके साथ ही इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है। तो जानते है आज किन स्टॉक्स पर खरीदने, बेचने या होल्ड करने पर है टिकी हैं दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर-

    MORGAN STANLEY की CYIENT पर राय

    MORGAN STANLEY ने CYIENT पर राय देते हुए कहा कि उन्होंने इस स्टॉक पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके साथ ही इसके लिए शेयर का लक्ष्य 700 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि DLM बिजनेस में कुछ हिस्सा बिक्री कंपनी के लिए पॉजिटिव है। कंपनी को आंशिक हिस्सा बिक्री से DLM बिजनेस बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा आंशिक हिस्सा बिक्री से वैल्यू अनलॉकिंग संभव है। हालांकि हिस्सा बिक्री की योजना अभी भी शुरुआती चरण में है।

    Stocks to Watch Today:आज सुर्खियों में रहने वाले आयशर मोटर्स, बाटा इंडिया, एस्कॉर्ट्स कुबोटा और अन्य स्टॉक्स


    JEFFERIES की CEMENT सेक्टर पर राय

    JEFFERIES ने CEMENT सेक्टर पर राय देते हुए कहा कि मासिक आधार पर सितंबर में सीमेंट कीमतें 3% बढ़ीं हैं। उनका मानना है कि अक्टूबर में भी कुछ इलाकों में सीमेंट कीमतें बढ़ सकती हैं। वहीं तिमाही आधार पर Q2FY23 में सीमेंट की औसत कीमतें 5-5.5% गिरीं हैं। लेकिन इस बार सितंबर के महीने में डिमांड के ट्रेंड में सुधार दिखा है। कीमतों में नरमी की वजह से अंबुजा सीमेंट के लिए Q2 के आंकड़े कमजोर रह सकते हैं।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।