Get App

एक साल पहले के मुकाबले आज बाजार कम से कम 25% सस्ता है, जानिए मोतीलाल ओसवाल के आशीष शंकर ने क्यों ऐसा कहा

Motilal Oswal Private Wealth Management के सीईओ आशीष शंकर ने कहा कि पिछले तीन-चार महीनों में जिस तरह की तेजी आई है, उसे देखते हुए बाजार अगर कुछ महीने आराम करता नजर आए तो इसमें हैरानी की कोई बात नहीं होगी। अभी बाजार की जो स्थितियां हैं, उनमें मल्टी-कैप फंड में निवेश करना ठीक रहेगा। लेकिन, मैं फ्लेक्सी-कैप फंड्स में निवेश करने की सलाह दूंगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 30, 2023 पर 5:31 PM
एक साल पहले के मुकाबले आज बाजार कम से कम 25% सस्ता है, जानिए मोतीलाल ओसवाल के आशीष शंकर ने क्यों ऐसा कहा
मार्केट में पिछले महीनों में आई तेजी के बारे में आशीष शंकर ने कहा कि इसकी वजह सिर्फ अच्छी लिक्विडिटी नहीं है बल्कि फंडामेंटल्स भी पहले से बेहतर हुए हैं।

स्टॉक मार्केट्स अब भी अट्रैक्टिव दिख रहे हैं। हालांकि, कुछ महीनों में बाजार अगर आराम करता नजर आए तो आपको आश्चर्य नहीं करना चाहिए। ये बातें Motilal Oswal Private Wealth Management के सीईओ आशीष शंकर ने कही। मनीकंट्रोल से बातचीत में उन्होंने स्टॉक मार्केट्स और इनवेस्टमेंट्स को लेकर कई बातें बताईं। उन्होंने कहा कि अभी फ्लेक्सी-कैप फंड्स में पैसा लगाना सबसे फायदेमंद रहेगा। मार्केट में पिछले महीनों में आई तेजी के बारे में उन्होंने कहा कि इसकी वजह सिर्फ अच्छी लिक्विडिटी नहीं है बल्कि फंडामेंटल्स भी पहले से बेहतर हुए हैं।

एक साल पहले के मुकाबले बाजार 25 फीसदी सस्ता

उन्होंने कहा कि सितंबर 2021 में निफ्टी करीब 18,000 था। आज यह 19,400 है। इसका मतलब है कि आज 18,400 के मुकाबले फंडामेंटल बेसिस पर यह कम से कम 25 फीसदी सस्ता है। इस दौरान कमाई 30 फीसदी तक बढ़ी है, जबकि मार्केट कमोबेश फ्लैट रहा है। इसलिए बुनियादी रूप से देखा जाए तो मार्केट अब भी अट्रैक्टिव नजर आता है। लेकिन, पिछले तीन-चार महीनों में जिस तरह की तेजी आई है, उसे देखते हुए बाजार अगर कुछ महीने आराम करता नजर आए तो इसमें हैरानी की कोई बात नहीं होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें