NMDC के शेयर में पैसा लगाएं या नहीं? क्या है ब्रोकरेज की राय और रेटिंग

मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि मजबूत मांग, क्षमता वृद्धि और लौह अयस्क की कीमतों में सुधार को देखते हुए NMDC आगे के विकास अवसरों का लाभ उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है। NMDC को पहले नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के नाम से जाना जाता था। यह भारत में लौह अयस्क की सबसे बड़ी प्रोड्यूसर है। कंपनी का अप्रैल-नवंबर का उत्पादन सालाना आधार पर 17% की बढ़त के साथ 27.3mt था

अपडेटेड Dec 13, 2023 पर 1:54 PM
Story continues below Advertisement
NMDC साल 1958 में इनकॉरपोरेट हुई थी।

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल, NMDC के शेयर को लेकर बुलिश है। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक के लिए 'बाय' रेटिंग को बरकरार रखते हुए 210 रुपये प्रति शेयर का रिवाइज्ड टार्गेट प्राइस सेट किया है। इस वक्त स्टॉक की कीमत 190 रुपये लेवल पर ट्रेड कर रही है और 12 दिसंबर को भाव 183 रुपये पर बंद हुआ था। इस क्लोजिंग प्राइस से ब्रोकरेज का नया टार्गेट प्राइस करीब 15 प्रतिशत ज्यादा है। NMDC के शेयर ने पिछले 6 माह में करीब 70 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। मोतीलाल ओसवाल ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट में कहा है कि NMDC FY24E में 46mt लौह अयस्क का उत्पादन करने की राह पर है। कंपनी का अप्रैल-नवंबर का उत्पादन सालाना आधार पर 17% की बढ़त के साथ 27.3mt पर था।

FY25 में NMDC के 50mt के उत्पादन को पार करने की उम्मीद है। वहीं FY26-27E में उत्पादन 67mt और FY28-30E तक 100mt तक पहुंच सकता है। आगे भी मांग मजबूत रहने की उम्मीद है, क्योंकि टियर-I स्टील निर्माता अपनी क्षमताओं में उल्लेखनीय रूप से विस्तार कर रहे हैं। इस विस्तार से FY30-31 तक उद्योग-स्तरीय कच्चे स्टील की क्षमता 300mt तक बढ़ने का अनुमान है। इससे लौह अयस्क की मांग 437 मिलियन टन हो जाएगी।

विकास अवसरों का फायदा उठाने के लिए अच्छी स्थिति में


मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि मजबूत मांग, क्षमता वृद्धि और लौह अयस्क की कीमतों में सुधार को देखते हुए NMDC आगे के विकास अवसरों का लाभ उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है। इसलिए ब्रोकरेज ने कंपनी के शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग बरकरार रखते हुए टार्गेट प्राइस रिवाइज करके 210 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।

Adani Total Gas का शेयर 11% तक आया नीचे, एक माह में 105% के रिटर्न के बाद अचानक क्यों आई गिरावट

'नवरत्न' स्टेटस वाली PSE

NMDC को पहले नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के नाम से जाना जाता था। यह 'नवरत्न' स्टेटस वाली एक पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज है, जो भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के तहत आती है। NMDC लौह अयस्क, तांबा, रॉक फॉस्फेट, चूना पत्थर, डोलोमाइट, जिप्सम, बेंटोनाइट, मैग्नेसाइट, हीरा, टिन, टंगस्टन, ग्रेफाइट, कोयला आदि के एक्सप्लोरेशन से जुड़ी है। यह भारत में लौह अयस्क की सबसे बड़ी प्रोड्यूसर है। कंपनी साल 1958 में इनकॉरपोरेट हुई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।