ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल सिक्योरिटीज ने आईटी सेक्टर पर अपनी पॉजिटिव आउटलुक बनाए रखा है। गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2024 में सुस्ती बनी रहने की चिंताओं के बीच आईटी शेयरों में काफी बिकवाली आई है। मोतीलाल ओसवाल सिक्योरिटीज को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में आईटी कंपनियों की आय में सुधार होगा।
11 मई को आई एक रिपोर्ट में, मोतीलाल ओसवाल के एनालिस्टों ने कहा है कि इस समय आईटी कंपनियों का लॉन्गटर्म डिमांड आउटलुक काफी अच्छा दिख रहा है। अब तक हुए करेक्शन के चलते आईटी शेयर को वैल्यूएशन भी अच्छे दिख रहे हैं। इसके अलावा आईटी कंपनियों का पेआउट यील्ड भी अपने ऐतिहासिक हाई लेवल पर दिख रहा है। वित्त वर्ष 2024 और वित्त वर्ष 2025 के लिए औसत यील्ड 4.2 फीसदी और 4.9 फीसदी रहने का अनुमान है, जो वित्त वर्ष 2023 के 4 फीसदी से भी ज्यादा है।
इससे ये संकेत मिलता है कि मोतीलाल ओसवाल के "टियर 1 कवरेज" में शामिल कंपनियां लाभांश के माध्यम से शेयरधारकों को आकर्षक रिटर्न दे रही हैं। इससे शेयरों की कीमतों में भी तेजी आ रही है।
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि मोतीलाल ओसवाल के टियर -1 कवरेज में शामिल स्टॉक्स का वैल्यूएशन वित्त वर्ष 2023 में 21 फीसदी की गिरावट के साथ काफी हद तक सही हो गया है। इसके इन स्टॉक्स का 1 साल का प्राइस-टू-अर्निंग रेशियो 17 गुना हो गया है, जो 10 साल के औसत के आसपास है। वहीं, ये 2021 में 33 गुना के पीक से काफी कम है।
इस एनालिसिस के आधार पर टीसीएस (TCS) मोतीलाल ओसवाल की टॉप पिक है। इसके अलावा इसनें एचसीएल टेक्नोलॉजी के साथ-साथ अपने टीयर -1 कवरेज में इंफोसिस का भी शामिल किया है। मोतीलाल ओसवाल आईटी सेक्टर के लिए लॉन्ग टर्म आउटलुक पॉजिटिव बनाए रखता है।
बताते चलें की सुबह लगभग 9.40 बजे के आसपास सेक्टोरल निफ्टी आईटी इंडेक्स 0.65 फीसदी बढ़कर 28,275 अंक पर कारोबार कर रहा था, जबकि बेंचमार्क निफ्टी 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,293 अंक पर था।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।