एमफैसिस (Mphasis) के मुख्य वित्तीय अधिकारी (Chief Financial Officer (CFO) मनीष दुगर (Manish Dugar) ने 16 अगस्त को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सॉफ्टवेयर निर्यातक कंपनी ने अरविंद विश्वनाथन (Aravind Viswanathan) को उनके स्थान पर सीएफओ नियुक्त किया है। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, "तिमाही के अंत तक मनीष ट्रांजिशन सपोर्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे।" दुगर ने अपना इस्तीफा दे दिया और कंपनी से उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने को कहा है। अपने त्यागपत्र में दुगर ने कहा कि वह इस कंपनी के बाहर अपना करियर बनाएंगे।
एम्फैसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक नितिन राकेश (Nitin Rakesh, Chief Executive Officer and Managing Director, Mphasis) के हवाले से एक रिलीज में कहा गया, "मैं मनीष को उनके नेतृत्व और योगदान के लिए धन्यवाद देता हूं। हम उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उसमें निरंतर सफलता की कामना करते हैं।"
इससे पहले के कार्यकाल में विश्वनाथन अप्रैल 2021 से भारत में एक सर्विस (CPaaS) प्लेयर के रूप में लिस्टेड अग्रणी कम्यूनिकेशंस प्लेटफॉर्म, Tanla Platforms के CFO के रूप में कार्य किया है। Tanla Platforms से पहले इन्होंने विप्रो में 19 साल बिताए हैं। वहां उन पर स्ट्रैटेजिक बिजनेस यूनिट्स, फाइनेंशियल प्लानिंग एंड एनालिसिस और ऑर्डर-टू-कैश प्रक्रियाओं के लिए बिजनेस फाइनेंस को संभालने के की जिम्मेदारी थी। विश्वनाथन IIM-बैंगलोर के पूर्व छात्र हैं।
दुगर ने एक रिलीज में कहा “हमने जो हासिल किया है उस पर मुझे गर्व है। ऐसी प्रतिभाशाली और समर्पित टीम के साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है। एम्फैसिस की यात्रा का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है और मैं कामना करता हूं कि कंपनी लगातार सफलता हासिल करती रहे।''
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)