Get App

Mphasis के सीएफओ मनीष दुगर ने दिया इस्तीफा, अरविंद विश्वनाथन बने नये CFO

Mphasis के CFO मनीष दुगर ने 16 अगस्त को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कंपनी ने अरविंद विश्वनाथन को उनके स्थान पर सीएफओ बनाया है। कंपनी ने कहा कि तिमाही के अंत तक मनीष ट्रांजिशन सपोर्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे। दुगर ने अपना इस्तीफा दे दिया और कंपनी से उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने को कहा था

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 17, 2024 पर 11:35 AM
Mphasis के सीएफओ मनीष दुगर ने दिया इस्तीफा, अरविंद विश्वनाथन बने नये CFO
Mphasis के नवनियुक्त सीएफओ विश्वनाथन ने इससे पहले CPaaS प्लेयर के रूप में लिस्टेड अग्रणी कम्यूनिकेशंस प्लेटफॉर्म, Tanla Platforms के CFO के रूप में कार्य किया है

एमफैसिस (Mphasis) के मुख्य वित्तीय अधिकारी (Chief Financial Officer (CFO) मनीष दुगर (Manish Dugar) ने 16 अगस्त को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सॉफ्टवेयर निर्यातक कंपनी ने अरविंद विश्वनाथन (Aravind Viswanathan) को उनके स्थान पर सीएफओ नियुक्त किया है। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, "तिमाही के अंत तक मनीष ट्रांजिशन सपोर्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे।" दुगर ने अपना इस्तीफा दे दिया और कंपनी से उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने को कहा है। अपने त्यागपत्र में दुगर ने कहा कि वह इस कंपनी के बाहर अपना करियर बनाएंगे।

एम्फैसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक नितिन राकेश (Nitin Rakesh, Chief Executive Officer and Managing Director, Mphasis) के हवाले से एक रिलीज में कहा गया, "मैं मनीष को उनके नेतृत्व और योगदान के लिए धन्यवाद देता हूं। हम उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उसमें निरंतर सफलता की कामना करते हैं।"

जुबिलेंट फार्मोवा नई यूनिट के जरिये एमएनसी Pierre Fabre’s French R&D centre में करेगी निवेश

इससे पहले के कार्यकाल में विश्वनाथन अप्रैल 2021 से भारत में एक सर्विस (CPaaS) प्लेयर के रूप में लिस्टेड अग्रणी कम्यूनिकेशंस प्लेटफॉर्म, Tanla Platforms के CFO के रूप में कार्य किया है। Tanla Platforms से पहले इन्होंने विप्रो में 19 साल बिताए हैं। वहां उन पर स्ट्रैटेजिक बिजनेस यूनिट्स, फाइनेंशियल प्लानिंग एंड एनालिसिस और ऑर्डर-टू-कैश प्रक्रियाओं के लिए बिजनेस फाइनेंस को संभालने के की जिम्मेदारी थी। विश्वनाथन IIM-बैंगलोर के पूर्व छात्र हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें