बाजार में खरीदारी का मूड नजर आया है। निफ्टी 18000 के पार निकलने में कामयाब रहा है। आज निफ्टी की चाल बैंक निफ्टी से कहीं बेहतर है। ऐसे में हम ऑप्शन के आंकड़ों के जरिये समझने की कोशिश करेंगे की राइटर्स परसो की एक्सपायरी के लिए कौन सी रेंज देख रहे हैं। निफ्टी में आज दोपहर के दौरान 17900, 18000 और 18200 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव नजर आये। जबकि 18000, 17900 और 17800 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये। इसके अलावा बैंक निफ्टी पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 42300, 42400 और 42500 के स्तर पर एक्टिव नजर आये। जबकि पुट राइटर्स सबसे ज्यादा 42300, 42200 और 42000 के स्तरों पर एक्टिव नजर आये।
