Get App

Mphasis Share Price: 8% भागा शेयर, मजबूत नतीजों और मैनेजमेंट के गाइडेंस ने स्टॉक में भरा जोश

Mphasis Share Price: मैनेजमेंट को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2027 में कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ उनके पहले दिए गए 'हाई सिंगल डिजिट' से 'लो डबल डिजिट' वाले गाइडेंस रेंज के ऊपरी स्तर पर रहेगी। कंपनी ने 14.75-15.75% के EBIT मार्जिन गाइडेंस को भी बनाए रखा है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 06, 2026 पर 12:49 PM
Mphasis Share Price: 8% भागा शेयर, मजबूत नतीजों और मैनेजमेंट के गाइडेंस ने स्टॉक में भरा जोश
Mphasis Share Price:कंपनी ने अपने EBIT मार्जिन के अनुमान को 14.75-15.75% पर बरकरार रखा है। साथ ही, कंपनी ने अपनी नेट इनकम का 80% हिस्सा ऑपरेटिंग कैश फ्लो में बदलने के लक्ष्य को भी दोहराया है

Mphasis Share Price : शुक्रवार, 6 नवंबर को एम्फैसिस लिमिटेड (Mphasis) के शेयर इंट्राडे में लगभग 8% ऊपर जाते दिखें हैं। इस आईटी सर्विस कंपनी ने सितंबर तिमाही (Q2FY27) में शानदार प्रदर्शन किया है और संकेत दिया है कि इस पूरे साल की रेवेन्यू ग्रोथ उसके द्वारा दिए गए गाइडेंस की ऊपरी सीमा के आसपास रहेगी। कंपनी ने बताया कि कॉन्स्टेंट करेंसी रेवेन्यू में पिछली तिमाही के मुकाबले 3.3% और पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 9.7% की बढ़ोतरी हुई है। एम्फैसिस के अनुसार पिछले कई सालों में यह उनकी सबसे अधिक तिमाही कॉन्स्टेंटकरेंसी रेवेन्यू ग्रोथ है।

मैनेजमेंट को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2027 में कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ उनके पहले दिए गए 'हाई सिंगल डिजिट' से 'लो डबल डिजिट' वाले गाइडेंस रेंज के ऊपरी स्तर पर रहेगी। कंपनी ने 14.75-15.75% के EBIT मार्जिन गाइडेंस को भी बनाए रखा है।

डॉलर के हिसाब से कंपनी की रेवेन्यू पिछली तिमाही के मुकाबले 3.2% बढ़कर 48.6 करोड़ डॉलर पर रही है, जो पिछली तिमाही में 47.1 करोड़ डॉलर रही थी। रुपये के हिसाब से रेवेन्यू पिछली तिमाही के मुकाबले 4.5% बढ़कर 4,384 करोड़ रुपये के मुकाबले 4,580.9 करोड़ रुपये पर रही है।

EBITDA 4.5% बढ़कर ₹795.2 करोड़ के मुकाबले ₹831 करोड़ पर रहा है। जबकि EBIT भी 4.5% बढ़कर ₹648.1 करोड़ के मुकाबले ₹677.4 करोड़ हो गया हा। EBIT मार्जिन 14.8% पर स्थिर रहा है। यह कंपनी के 14.75-15.75% की टारगेट रेंज के निचले स्तर पर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें