MSCI Global Standard Index : कल मार्केट खुलने से पहसे MSCI में बदलाव का एलान संभव है। इस बदलाव के तहत Hyundai की MSCI ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में एंट्री हो सकती है। अदाणी ग्रीन इससे बाहर हो सकता है। वहीं,इंडसइंड बैंक,जोमैटो, वरुण बेवरेज, मैनकाइंड फार्मा का वेटेज बढ़ सकता है। 28 फरवरी को MSCI में बदलाव का एडजस्टमेंट होगा। MSCI में बदलाव पर नुवामा रिसर्च रिपोर्ट कहती है कि MSCI ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में Hyundai की एंट्री संभव है। MSCI में आने से Hyundai में 25.6 करोड़ डॉलर का इनफ्लो संभव है। ये कंपनी के आईपीओ के बाद इस इंडेक्स में इसकी पहली एंट्री है। वहीं,अगर हम इंडेक्स से बाहर होने वालों की बात करें तो अदाणी ग्रीन MSCI ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स से बाहर हो सकता है। अदाणी ग्रीन के इंडेक्स से बाहर होने से 16.7 करोड़ डॉलर का आउटफ्लो संभव है।
इसके अलावा MSCI स्मॉलकैप इंडेक्स में भी बदलाव होता दिखेगा जिसके चलते इंडिविजुअल शेयरों में इनफ्लो या आउटफ्लो होता हुआ दिखेगा। इस फेरबदल से MSCI स्मॉलकैप में 8-15 मिलियन डॉलर का इनफ्लो संभव है। वहीं, MSCI स्मॉलकैप से 2-4 मिलियन डॉलर का आउटफ्लो संभव है। MSCI में बदलाव पर नुवामा रिसर्च रिपोर्ट कहती है कि MSCI में इंडसइंड बैंक, जोमैटो, वरुण बेवरेज और मैनकाइंड फार्मा का वेटेज बढ़ेगा। इससे इंडसइंड बैंक में 26.1 करोड़ डॉलर, जोमैटो में 9.1 करोड़ डॉलर, वरुण बेवरेज में 7 करोड़ डॉलर और मैनकाइंड फार्मा में 3.8 करोड़ डॉलर का निवेश आएगा।
MSCI स्मॉलकैप में इनकी एंट्री संभव, ये होंगे बाहर
MSCI स्मॉलकैप इंडेक्स में Adani Wilmar, Jyoti CNC, Ola Electric, Cartrade और Afcons की एंट्री संभव है। वहीं, MSCI स्मॉलकैप से Dhani TARC, Rossari Bio, DB Corp और LA Opala बाहर होंगे। इंडेक्स से बाहर होने वाले शेयरों में कल आपको छोटी-मोटी बिकवाली देखने को मिल सकती है। वहीं, इंडेक्स में शामिल होने वाले शेयरों में खरीदारी देखने को मिल सकती है।