Get App

MSCI February Review : Hyundai की MSCI ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में हो सकती है एंट्री, जानिए किसका कट सकता है पत्ता

MSCI Global Standard Index : MSCI स्मॉलकैप इंडेक्स में भी बदलाव होता दिखेगा जिसके चलते इंडिविजुअल शेयरों में इनफ्लो या आउटफ्लो होता हुआ दिखेगा। इस फेरबदल से MSCI स्मॉलकैप में 8-15 मिलियन डॉलर का इनफ्लो संभव है। वहीं, MSCI स्मॉलकैप से 2-4 मिलियन डॉलर का आउटफ्लो संभव है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 11, 2025 पर 2:27 PM
MSCI February Review : Hyundai की MSCI ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में हो सकती है एंट्री, जानिए किसका कट सकता है पत्ता
इस फेरबदल से MSCI स्मॉलकैप में 8-15 मिलियन डॉलर का इनफ्लो संभव है। वहीं, MSCI स्मॉलकैप से 2-4 मिलियन डॉलर का आउटफ्लो संभव है

MSCI Global Standard Index : कल मार्केट खुलने से पहसे MSCI में बदलाव का एलान संभव है। इस बदलाव के तहत Hyundai की MSCI ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में एंट्री हो सकती है। अदाणी ग्रीन इससे बाहर हो सकता है। वहीं,इंडसइंड बैंक,जोमैटो, वरुण बेवरेज, मैनकाइंड फार्मा का वेटेज बढ़ सकता है। 28 फरवरी को MSCI में बदलाव का एडजस्टमेंट होगा। MSCI में बदलाव पर नुवामा रिसर्च रिपोर्ट कहती है कि MSCI ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में Hyundai की एंट्री संभव है। MSCI में आने से Hyundai में 25.6 करोड़ डॉलर का इनफ्लो संभव है। ये कंपनी के आईपीओ के बाद इस इंडेक्स में इसकी पहली एंट्री है। वहीं,अगर हम इंडेक्स से बाहर होने वालों की बात करें तो अदाणी ग्रीन MSCI ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स से बाहर हो सकता है। अदाणी ग्रीन के इंडेक्स से बाहर होने से 16.7 करोड़ डॉलर का आउटफ्लो संभव है।

इसके अलावा MSCI स्मॉलकैप इंडेक्स में भी बदलाव होता दिखेगा जिसके चलते इंडिविजुअल शेयरों में इनफ्लो या आउटफ्लो होता हुआ दिखेगा। इस फेरबदल से MSCI स्मॉलकैप में 8-15 मिलियन डॉलर का इनफ्लो संभव है। वहीं, MSCI स्मॉलकैप से 2-4 मिलियन डॉलर का आउटफ्लो संभव है। MSCI में बदलाव पर नुवामा रिसर्च रिपोर्ट कहती है कि MSCI में इंडसइंड बैंक, जोमैटो, वरुण बेवरेज और मैनकाइंड फार्मा का वेटेज बढ़ेगा। इससे इंडसइंड बैंक में 26.1 करोड़ डॉलर, जोमैटो में 9.1 करोड़ डॉलर, वरुण बेवरेज में 7 करोड़ डॉलर और मैनकाइंड फार्मा में 3.8 करोड़ डॉलर का निवेश आएगा।

Currency Check : रुपये ने तेजी से लिया U-टर्न, नीचे से 52 पैसे की रिकवरी ने ट्रेडर्स और एक्सपोर्टर्स को चौंकाया

MSCI स्मॉलकैप में इनकी एंट्री संभव, ये होंगे बाहर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें